फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DM's order cancelled, Shivmani again becomes Wazirganj BDO

Gonda News: डीएम का आदेश रद, शिवमणि दोबारा बने वजीरगंज बीडीओ

Mon, 16 Oct 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 16 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
DM's order cancelled, Shivmani again becomes Wazirganj BDO
गोंडा। वजीरगंज खंड विकास अधिकारी को बिना ट्रांसफर कार्यमुक्त करने के मामले में शासन ने डीएम के आदेश को रद कर दिया है। इतना ही नहीं बीडीओ के अधिकारों पर अतिक्रमण करते हुए कार्रवाई को लेकर नसीहत दी गई है। ऐसे में एक महीने बाद बीडीओ शिवमणि वजीरगंज ब्लॉक में दोबारा तैनात किए गए हैं। इस मामले को अमर उजाला ने 18 सितंबर के संस्करण में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

विवादों में आने के बाद डीएम नेहा शर्मा ने 16 सितंबर को खंड विकास अधिकारी शिवमणि को बिना ट्रांसफर कार्यमुक्त कर ग्राम्य आयुक्त मुख्यालय भेज दिया था। साथ ही योगदान आख्या यूपी ग्राम्य विकास आयुक्त के सामने प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। इसे ग्राम्य विकास आयुक्त ने गंभीरता से लेते हुए शासन को मामले की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

ऐसे में 13 अक्तूबर को शासन स्तर से जारी आदेश में कहा गया कि बीडीओ पर अनुशासनहीनता, बिना अनुमति लिए मुख्यालय से बाहर जाने और विकास कार्यों में अपेक्षित प्रगति ना लाने के आरोप लगाए गए हैं। नियंत्रक प्राधिकारी के रूप में डीएम ने परामर्श, अप्रसन्नता, चेतावनी और विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि प्रगति समेत अन्य कोई कार्रवाई नहीं की है। बीडीओ शिवमणि के नियुक्ति प्राधिकारी राज्यपाल होने के बावजूद डीएम ने अधिकारों पर अतिक्रमण करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की है। ऐसे में शासन ने डीएम के बीडीओ को बिना ट्रांसफर किए कार्यमुक्त करने का आदेश रद कर दिया है। बीडीओ शिवमणि एक महीने बाद मंगलवार को पदभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
एक जुलाई 2022 से बीडीओ शिवमणि जिले में तैनात रहे हैं। वजीरगंज ब्लॉक में एक पूर्व प्रमुख के दखल के विरोध के बाद चर्चा में आए थे। इतना ही नहीं बीडीओ ने ब्लॉक प्रमुख कक्ष में ताला लगवा दिया था। साथ ही जान का खतरा जताते हुए पुलिस अधीक्षक समेत स्थानीय पुलिस से मामले की शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article