{"_id":"6495d671fbc29b5acc08a496","slug":"dm-angry-on-exn-and-revenue-workers-gonda-news-c-13-1-303514-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एक्सईएन और राजस्वकर्मियों पर भड़कीं डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एक्सईएन और राजस्वकर्मियों पर भड़कीं डीएम
Fri, 23 Jun 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 23 Jun 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीह के सहजनवा गांव में चौपाल में मौजूद डीएम व सीडीओ। - संवाद
गोंडा। ग्राम की समस्या, ग्राम में समाधान अभियान के तहत जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने शुक्रवार को रुपईडीह ब्लॉक की छह ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर आम लोगों से संवाद किया। गांव में हो रहे विकास कार्यों की जमीनी हकीकत को जाना। गांव में विकास कार्यों का सत्यापन भी कराया तथा जहां खामियां मिलीं, उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। चौपाल में बिजली की समस्या से नाराज डीएम अधिशाषी अभियंता पर भड़क गईं। चेतावनी दी कि गांवों में शिविर लगाकर समस्याएं दूर करें, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी। ग्राम स्तर के मामलों के निस्तारण में देरी करने वाले राजस्वकर्मियों को भी फटकार लगाई। एसडीएम सदर कुलदीप सिंह को निर्देश दिया कि लापरवाह कर्मियों की जांच कराएं।
डीएम ने शुक्रवार को सहजनवां, कोचवा, बनगाई, कौड़िया, छितौनी तथा पिपराबाजार गांव में चौपाल लगाई। पिपरा बाजार में गो आश्रय केंद्र का शुभारंभ किया। डीएम ने गांव में संपर्क मार्ग, विद्युत व्यवस्था, ग्राम निधि से कराए गए कार्य, सभी प्रकार की पेंशन, मनरेगा, समूह, आवास, नाली, खड़ंजा, चकरोड, तालाब, पंचायत सहायक के माध्यम से आयुष्मान कार्ड व सभी प्रकार की पेंशन का सत्यापन कराया। डीएम ने गांव में खराब हैंडपंपों को ठीक कराने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत बन रहे शौचालय, पात्र लाभार्थियों की पेंशन बनवाने व जो अन्य कार्य होने हैं उन्हें जल्द पूरा करने की भी हिदायत दी। उन्होंने ग्राम सहजनवां में जलभराव की समस्या खत्म कराने के निर्देश दिए। ग्राम पिपरा बाजार में ग्रामीणों ने एक ट्रांसफार्मर से पूरे गांव में विद्युत सप्लाई नहीं हो पाने की शिकायत पर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने को कहा।
इस अवसर पर सीडीओ एम. अरुन्मोली, मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, एसडीएम सदर कुलदीप सिंह, सीडीओ डॉ. रश्मि वर्मा, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर, बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह, जिला पंचायतीराज अधिकारी लालजी दुबे आदि मौजूद रहे।