फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Diwali's joy prevails, houses and establishments are illuminated

Gonda News: छाया दिवाली का उल्लास, रोशन हुए घर-प्रतिष्ठान

Wed, 30 Oct 2024 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 30 Oct 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Diwali's joy prevails, houses and establishments are illuminated
गोंडा में बिजली की रोशनी से नहाए भवन। - संवाद
पर्व पर लोगों ने जमकर की खरीदारी, देर रात तक गुलजार रहे बाजार
विज्ञापन


छोटे और लुभावने आभूषण खूब बिके, कपड़ा व वाहन बाजार ने भी पकड़ी रफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। दिपावली पर शहर से लेकर गांव तक की बाजारों में जबरदस्त रौनक रही। बुधवार को देर रात तक खरीदारी होती रही। वहीं, शाम होते ही घर-आंगन रोशनी से नहा गए। चौतरफा उत्सव जैसा माहौल है। घर-घर खुशियां बरस रही हैं। पर्व को यादगार बनाने में हर कोई जुटा दिखा। बाजार में पिछले तीन दिन से क्षमता से अधिक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।
बुधवार को दिन में दो बजे के बाद से शाम आठ बजे तक समूचे शहर में जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। चार पहिया वाहन से शहर में निकलने लायक नहीं है। जिधर देखो उधर भीड़ है। कम भीड़भाड़ वाले क्षेत्र भी दुकान और खरीदारों से गुलजार हैं। त्योहार के चलते पुलिस जगह जगह मुस्तैद रही। कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को भीड़ वाले क्षेत्र से हटवाया गया। शहर के गुरुनानक चौराहे से उतरौला मार्ग पर दिन में तीन बजे के बाद चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रो लगा दी गई। कपड़ा, बर्तन, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, शृंगार व पूजन सामग्री, फूल-माला आदि खरीदने की होड़ मची रही। सड़क के दोनों पटरियां फूल की दुकानों से पटी रहीं। सुबह नौ बजे से ही खरीदार जुटना शुरू हो गए। दोपहर बाद इनकी भीड़ देखते बन रही थी। यहां मुख्य मार्ग के बजाय गलियों के रास्ते लोग इधर से उधर निकलते दिखे। दुकानों पर छोटे और लुभावने आभूषण खूब बिके, कपड़ों की बिक्री की होड़ रही।
विज्ञापन


दीप पर्व पर पटाखा बाजार ने पकड़ी रफ्तार
टॉमसन कॉलेज के मैदान में सजी दुकानें

संवाद न्यूज एजेंसी
शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज में पटाखा की दुकानें लगाई हैं, पूरे जिले में 300 दुकानें लगाई गई हैं। पटाखा बाजार का रंग भी बुधवार को गाढ़ा रहा। पटाखे के साथ ही खिलौनों की भी भरमार रही। आवाज के साथ ही रंग और रंगीन कतरन उड़ाने वाली बंदूक की भी मांग रही। यह अलग बात रही कि कई तरह से इको फ्रेंडली पटाखों के बाजार में होने के बाद भी बारूद के पटाखों की मांग सबसे अधिक रही। दुकानों पर लहसुन, छुरछुरिया, अनार के बिक्री की धूम रही। इसके अलावा परंपरागत पटाखों की भी खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा शहर और गांव
शाम को शहर रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया दिखा। चमक-धमक देखते ही बन रही थी। शहर में आंबेडकर चौराहे को रंगीन झालरों से सजाया गया था। इसी तरह सिविल लाइन क्षेत्र में भी रंग-बिरंगी रोशनी की छटा शाम होते ही बिखरी रही। शहर के दु:खहरण नाथ मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर समेत कई धार्मिक स्थानों को सजाया गया था। छोटी दीपावली पर ही रंगों की बौछार से शहर खिलखिलाता दिखा।


डेढ़ सौ करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान
छोटी दीपावली पर पटाखों के साथ ही मिठाई की दुकानों पर भी बिक्री की होड़ रही। इसके अलावा कपड़े, बर्तन, फूल, वाहन का कारोबार भी चढ़ा रहा। मिठाई का ही करीब 30 करोड़ का कारोबार हुआ है। इसके अलावा 30 करोड़ के करीब के पटाखों की बिक्री होने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को पटाखा और अधिक बिकेगा। इसके अलावा कपड़े व बर्तन के भी 40 करोड़ के करीब का कारोबार पूरे जिले में हुआ है। एक अनुमान के अनुसार प्रतिमाओं, खिलौनों, फूल के साथ ही 50 करोड़ के अन्य सामग्री की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed