फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Diwali was celebrated with great pomp and show, fireworks were burst in abundance.

Gonda News: धूमधाम से मनाई गई दिवाली, जमकर हुई आतिशबाजी

Thu, 23 Oct 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 23 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Diwali was celebrated with great pomp and show, fireworks were burst in abundance.
आतिशबाजी करते बच्चे।
गोंडा। रोशनी का पर्व दिवाली सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना की गई। बिजली की झालरों से मकान, दुकान और प्रतिष्ठान जगमगाते रहे। लोगों ने पूजन के बाद जमकर आतिशबाजी की। युवाओं में आतिशबाजी को लेकर खास जोश दिखा। कई स्थानों पर दीपदान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को शुभ मुहूर्त में घरों, प्रतिष्ठानों और मंदिरों में विघ्न विनाशक गणेश जी और मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। दीपपर्व के लिए बीते एक सप्ताह से लोग तैयारी में जुटे हुए थे। सोमवार की सुबह घरों में पारंपरिक कांद की सब्जी और पूड़ी का सभी लोगों ने सेवन किया। शाम को परिवार के लोगों ने एकत्र होकर पूजा-अर्चना की। गणेश जी और मां लक्ष्मी की आरती करके प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

मुस्लिम इंटेलेक्चुअल फोरम ने मंगलवार को दीपावली पर मंडल कारागार मां के साथ बंद छह माह से पांच वर्ष के बच्चों के लिए कपड़े, खिलौने व टाॅफी का वितरण किया। वजीरगंज क्षेत्र में प्रकाश का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बाजार, गांव रोशनी से सराबोर रहे। आतिशबाजी भी हुई। बच्चियों ने खूबसूरत रंगोली बनाई। क्षेत्र के जमुनहा मझरेती में स्थापित महादेव मंदिर पर रोशनी से अभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनैलगंज क्षेत्र में दीपावली हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई गई। रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अपने घरों को दीपक, मोमबत्ती व रंग-बिरंगी झालरों से सजाया। चारों ओर दीपों की जगमगाहट से पूरा क्षेत्र आलोकित हो उठा।


बच्चों के साथ मनाई खुशी
पुलिस लाइंस में पुलिस कर्मियों व उनके बच्चों के साथ मंगलवार को एसपी विनीत जायसवाल, वामा सारथी वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. तन्वी जायसवाल ने दीपावली का पर्व मनाया। बच्चों को मिठाई बांटी। आतिशबाजी करके खुशियां मनाई। इससे पहले बाल संरक्षण गृह में रहे बच्चों से मिलकर उपहार वितरित किया।




कुम्हार परिवार संग मनाई दीपावली
करनैलगंज। उपजिलाधिकारी करनैलगंज नेहा मिश्रा ने सोमवार को गरीब परिवारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। ग्राम बमडेरा में कुम्हार परिवार में जाकर दीपावली मनाई। एसडीएम ने बताया कि साहब राम व भगवती निवासी ग्राम बमडेरा कई वर्षों से मिट्टी के दीये बनाकर उन्हें बेचकर जीविकोपार्जन कर रहे हैं। एसडीएम ने बच्चों में फल, मिठाई, कपड़े वितरित कर साहब राम से मिट्टी के दीये तथा बर्तन खरीदे लिए गए। इस मौके पर ग्रामीणों को मिट्टी की दीये जलाने के लिए प्रेरित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed