फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Diwali of 1495 ration dealers will be dull due to non-receipt of dividend

Gonda News: लाभांश न मिलने से फीकी होगी 1495 कोटेदारों की दीपावली

Sun, 19 Oct 2025 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Diwali of 1495 ration dealers will be dull due to non-receipt of dividend
गोंडा। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशनकार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरण करने वाले कोटेदारों की दीपावली फीकी रहने की संभावना है। जिले के करीब 1494 कोटेदारों को पिछले तीन महीने से खाद्यान्न वितरण का लाभांश नहीं मिला। जिससे कोटेदारों का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।
विज्ञापन

आदर्श कोटेदार एसोसिएशन के संगठन मंत्री लवलेश सिंह ने बताया कि कोटेदारों को खाद्यान्न वितरण करने पर 90 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश दिया जाता है। यहां पर कोटेदारों को जुलाई महीने से लाभांश नहीं दिया गया है। संगठन की ओर से लाभांश का मांग करते हुए अक्तूबर महीने में खाद्यान्न न बांटने का निर्णय लिया गया था, जिसके बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही कोटेदारों का लाभांश दिलाया जाएगा। इंद्रापुर के कोटेदार नूरआलम ने बताया कि सरकार की ओर से बहुत कम लाभांश दिया जाता है, वो भी हर महीने भुगतान नहीं होता है। जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि लाभांश के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed