{"_id":"67758511ff1c8b81f30c2321","slug":"district-immersed-in-new-year-celebrations-joy-everywhere-gonda-news-c-100-1-slko1026-130078-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नए साल के जश्न में डूबा रहा जिला, हर तरफ उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नए साल के जश्न में डूबा रहा जिला, हर तरफ उल्लास
Wed, 01 Jan 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
नए साल के मौके पर जश्न मनातीं युवतियां।
गोंडा। नए साल का जश्न लोगों ने बुधवार को धूमधाम से मनाया। हर तरफ उल्लास का माहौल रहा। सुबह मंदिरों में शुरू हुआ दर्शन और पूजन का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में हर जुबां से हैप्पी न्यू ईयर ही निकल रहा था। कोई ग्रीटिंग के माध्यम से नए साल की बधाई दे रहा था तो कोई फूूल और बुके के साथ स्वागत कर रहा था।
शहर के दुखहरणनाथ मंदिर में भोर से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। यहां जलाभिषेक का सिलसिला शाम तक चलता रहा। पुरोहितों ने टीका लगाकर नए साल की बधाई दी। हनुमानगढ़ी मंदिर में भी दर्शन-पूजन करने वालों का तांता लगा रहा।
खरगूपुर स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीनाथ मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह पार्टियां भी आयोजित हुईं। सभी ने गीत-संगीत व नृत्य के आनंद के बीच लजीज व्यंजनों का स्वाद लिया। उत्सव व उल्लास के बीच खट्टी-मीठी यादों के साथ वर्ष 2024 को विदाई दी और नए वर्ष का स्वागत किया। ग्रीटिंग कार्ड व फूलों की दुकानों पर भीड़ लगी रही। गिफ्ट की भी खरीदारी हुई। फोन, व्हाट्सएप व इंटरनेट मीडिया पर शुभकामनाएं देने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। साथियों के साथ सेल्फी लेकर इस दिन को यादगार भी बनाया।
विज्ञापन
कई जिलों के लोग पहुंचे छपिया मंदिर
मसकनवा (गोंडा)। नववर्ष के अवसर पर भगवान घनश्याम महाराज की जन्मस्थली स्वामीनारायण छपिया मंदिर में दर्शन करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। ठंड होने के बाद भी मंदिर में दर्शन करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। गुजरात प्रांत के विभिन्न स्थानों से आए हरिभक्तों के साथ बस्ती, बलरामपुर, अयोध्या व स्थानीय लोगों ने मंदिर में पूजनकर नए साल को यादगार बनाया। कई विद्यालयों के बच्चों ने जन्मस्थली मंदिर, निज मंदिर, पवित्र नारायण सरोवर का दर्शन किया। मंदिर के बाहर मेले जैसा माहौल रहा। मंदिर के महंत देव स्वामी ने बताया कि नववर्ष पर गुजरात के सूरत, अहमदाबाद सहित अन्य स्थानों से आए हरिभक्तों ने भगवान घनश्याम महाराज का दर्शन किया है। कोठारी विष्णु स्वामी ने बताया कि वहां भी भारी संख्या में हरिभक्त भगवान का दर्शन करने पहुंचे।
दुखहरणनाथ के पास दिनभर लगा रहा जाम
शहर के दुखहरणनाथ मंदिर के सामने श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते स्टेशन रोड पर पूरे दिन लोग जाम से जूझते रहे। काली भवानी मंदिर से लेकर नगर कोतवाली के सामने और दुखहरणनाथ मंदिर के आगे तक वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। पुलिसकर्मियों को यातायात बहाल कराने में पसीने छूट गए।