{"_id":"63f90483c15bf186660acf84","slug":"distirct-hospital-gonda-dialisis-gonda-news-c-13-1-101666-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हेपेटाइटिस के 18 मरीजों की नियमित डायलिसिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हेपेटाइटिस के 18 मरीजों की नियमित डायलिसिस
Sat, 25 Feb 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
डायलिसिस यूनिट में दो बेड का उदघाटन करते हुए।
गोंडा। किडनी खराब होने पर हेपेटाइटिस-सी के मरीजों को डायलिसिस कराने में सहूलियत होगी। जिला अस्पताल में अब छह की जगह 18 मरीजों का नियमित मुफ्त डायलिसिस की सुविधा मिल सकेगी।
जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने शुक्रवार को जिला अस्पताल स्थित डायलिसिस यूनिट में दो नए बेड का उद्घाटन किया। कहा कि मुफ्त डायलिसिस की सुविधा मिलने से गरीब मरीजों को सहूलियत हुई है। जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस-सी के मरीजों को अब तीन बेड पर डायलिसिस की सेवा मिलेगी। अभी तक केवल एक बेड पर ही डायलिसिस की सुविधा थी।
राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने ने कहा कि हेरिटेज हॉस्पिटल वाराणसी की ओर से पीपीपी मॉडल पर जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट संचालित है। अब अधिकतम 18 मरीजों को नियमित संजीवनी मिल सकेगी।
विज्ञापन
इस दौरान सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, यूनिट के नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप पांडेय, सौरभ शर्मा, चंदन मिश्र, मंदाकनी जायसवाल आदि रहे।