फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dissatisfaction expressed over changing the name of MNREGA

Gonda News: मनरेगा का नाम बदलने पर जताई नाराजगी

Thu, 18 Dec 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 18 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction expressed over changing the name of MNREGA
गोंडा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह एवं जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार दूबे ने मनरेगा का नाम बदलने पर नाराजगी व्यक्त की। बृहस्पतिवार को उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ कांग्रेस सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर वाहवाही लूटने में लगी है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार दिलाने के लिए मनरेगा लागू कर गांवों में 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी गई थी। जिसे अब सरकार ने 125 दिन कर दिया। इसका कांग्रेस ने स्वागत किया, लेकिन देश की आजादी में खुद को समर्पित करने वाले महात्मा गांधी के नाम को हटाने की कोशिश भाजपा कर रही है। इसे कांग्रेस पार्टी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। मनरेगा को पूर्व नाम से ही लागू रहने देना चाहिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed