फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dispute between two parties in Gonda over loud DJ music rowdy beat up young man case registered

Gonda: तेज आवाज में डीजे बजाने पर दो पक्षों में विवाद, दबंग ने युवक को पीटा; केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

Sat, 30 Aug 2025 02:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Aug 2025 02:33 PM IST
सार

गोंडा में तेज आवाज में डीजे बजाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। दबंग ने युवक को जमकर पीटा। मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Dispute between two parties in Gonda over loud DJ music rowdy beat up young man case registered
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गोंडा में तेज आवाज में डीजे बजाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी ने युवक की पिटाई कर दी। आरोप है कि दबंग ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना गौरा चौराहा क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के मजरा हज्जीडीह की है। त्रिलोकपुर निवासी उबैदुर्रहमान ने बताया कि उसके भाई का बैल खूंटे की रस्सी तोड़कर भाग गया था। बैल पकड़ने के लिए वह पीछे-पीछे दौड़ा। बैल गांव के ही एजाज अहमद उर्फ गुल्ले के घर के पास पहुंचा तो एजाज ने अपना डीजे का साउंड और तेज कर दिया। 

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया केस

उबैदुर्रहमान ने आगे बताया कि डीजे की तेज आवाज से उसे बैल पकड़ने में परेशानी हुई। जब उसने विरोध किया तो एजाज गाली-गलौज करते हुए मुक्का, थप्पड़ और डंडे से मारने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed