फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Display of art, honoring talents

Gonda News: कला का प्रदर्शन, प्रतिभाओं का सम्मान

Sat, 16 Mar 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 16 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Display of art, honoring talents
गोंडा। अमर उजाला गांव-महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रूप ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

सुबह से लेकर देर शाम तक विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर गांधी पार्क में धूम मचा दी। देर शाम अवधी कामेडियन की प्रस्तुति पर खूब ठहाके लगे।
विज्ञापन

पूरे दिन दूर-दराज से आए अपने क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों, ग्राम प्रधानों, समाजसेवियों, चिकित्सकों, शिक्षाविदाें व महिलाओं को सराहनीय कार्य के लिए मोमेंटो दिया गया। इस दौरान हर घंटे लकी ड्राॅ के माध्यम से लोगों को उपहार जीतने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के गांधी पार्क में आयोजित महोत्सव का दूसरा दिन सबसे शानदार रहा। सामने दर्शकों का हुजूम देखकर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर रहे बच्चों का मनोबल सातवें आसमान पर था। कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद विशिष्ट अतिथियों के सम्मान का सिलसिला शुरू हुआ।

शहर ने ठुकराया तब गांव ने गले लगाया : डीआईजी

डीआईजी एपी सिंह ने मनुष्य के जीवन में गांव की भूमिका को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि कोरोना में जब शहर से लोगों का ठिकाना खत्म होने लगा। संक्रमित होने के भय से मकान मालिकों ने घर खाली करवाना शुरू किया तो प्रवासियों को अपने गांव की याद आई। गांव ने बिना भेदभाव किए ही उन्हें स्वीकार किया। देश के प्रगति का रास्ता गांव से ही निकलता है। अमर उजाला की मुहिम से गांव के लोगों सम्मान मिलना बहुत ही सराहनीय पहल है।



गांव में प्रतिभाओं की कमी नहीं : मंजू

एमएलसी अवधेश सिंह मंजू ने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। मैं खुद गांव में निवास करता हूं। उचित प्लेटफार्म व मार्गदर्शन मिलने से गांव के लोग हर क्षेत्र में बेहतर कर सकते हैं। सम्मान पाकर किसान व प्रधानों का मनोबल बढ़ेगा। अमर उजाला के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी गांवों तक पहुंच रही है। जिसका लाभ लेकर समृद्ध गांव व समृद्ध देश बनाया जा सकता है।

गांवों में किसान के घर से निकल रही मेधा : प्रभात

गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि गांवों में किसानों के घर से निकलकर मेधावी आईएएस, पीसीएस बनकर नाम रोशन कर रहे हैं। अमर उजाला हर प्रतिभाशाली मेधा का सम्मान कर रहा है। किसान देश के अर्थ व्यवस्था की रीढ़ होता है। किसानों का सम्मान देश का सम्मान है।

मजबूत विपक्ष ही लोकतंत्र की असली खूबसूरती : सूरज

सपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सूरज सिंह ने अमर उजाला के खबरों को जमकर सराहा। उन्होंने कहा कि हम लोग विपक्ष में हैं फिर भी हमारी खबरों को सत्ता पक्ष के समान की स्थान दिया जाता है। विगत दिनों कई निष्पक्ष खबरों को लेकर अमर उजाला चर्चा में रहा। मजबूत विपक्ष ही लोकतंत्र की असली खूबसूरती है। गांव महोत्सव में किसानों को मिला सम्मान उनके प्रगति में सहयोगी होगा।

घर मोरे परदेशिया, आओ पधारो पिया के ग्रुप डांस ने मचाई धूम
महोत्सव में विभिन्न महाविद्यालयों व स्कूलों के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रघुकुल महिला विद्या पीठ महाविद्यालय की छात्राओं के ग्रुप डांस ''घर मेरे परदेशिया, आओ पधारो पिया'' ने धूम मचा दी। डांस प्रस्तुत करने वाली प्रज्ञा, सुरभि, माला, दीपमाला, मनीषा नीतू व श्वेता की खूब सराहना हुई। एलबीएस महाविद्यालय की ओर से मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। रिया सिंह ने स्वागत गीत, दृष्टि व दिव्या का डांस, प्रिया शुक्ला की कविता, प्रियांशी साहू का लोकगीत, महविश मेराज की कविता, वैष्णवी जायसवाल, जानसी सिंह व खुशी मौर्य ने शानदार गीत प्रस्तुत किया। प्रख्यात बांसुरी वादक व पीएसी जवान वकील गुप्ता ने मनमोहक प्रदर्शन किया।

अवधी कामेडियन रमेश दूबे ने खूब हंसाया
जिले के मशहूर अवधी कामेडियन रमेश दूबे ''रमेशवा'' ने शनिवार की शाम को गुलजार कर दिया। ग्रामीण हास्य व्यंग को सुनकर लोग लोटपोट होते रहे। उन्होंने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद फिल्म अभिनेता राजकुमार, असरानी, सनी देओल, अमिताभ बच्चन की मिमिक्री कर लोगों को खूब हंसाया। सास बहू का झगड़ा, पारिवारिक कलह, समय की बर्बादी पर उन्होंने शानदार कार्यक्रम पेश किये। दर्शकों ने गोंडा के कलाकार की खूब सराहना की। ग्रामीण महिलाओं के बातचीत हास्य प्रस्तुति सुन लोग ठहाके लगाते रहे। उनकी बेटी रति दुबे ने भी राम आएंगे...गीत गाकर खूब वाहवाही लूटी। अमर उजाला परिवार की ओर से हास्य कलाकार को सम्मानित किया गया।

मेहमानों ने किया प्रधान व किसानों का सम्मान
कार्यक्रम में मेहमानों के तौर पर पहुंचे मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, गोंडा-बलरामपुर क्षेत्र के एमएलसी अवधेश सिंह मंजू, डीआईजी एपी सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, गोंडा नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि डॉ. सैय्यद राशिद इकबाल, वरिष्ठ सपा नेता सूरज सिंह, पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल, अधीक्षक अभियंता आशीष सिन्हा, डीआईओएस राकेश कुमार, ईओ नपाप संजय मिश्र, डीसीओ सुनील सिंह, पीयूजीबी आरएम दीपक, पूर्व मनरेगा लोकपाल नंदकुमार तिवारी, केएनए अशोक कुमार, सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र, बसपा जिलाध्यक्ष मनोज कनौजिया, समिति सभापति विक्की मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख अनिल पासवान, परसपुर नपंअ वासुदेव सिंह, मनकापुर नपंअ दुर्गेश सोनी, आरएसएस जिला प्रचारक आकाश, जिला कार्यवाह अश्विनी, शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय, नगर कार्यवाह सूरज, अरुण, धर्मेंद्र, जगदीश्वर आदि ने प्रधान व किसानों को सम्मानित किया।

इन अतिथियों की रही मौजूदगी
सनातन धर्म परिषद के अध्यक्ष स्वामी डॉ. भगवताचार्य, महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वीना सिंह व मुख्य नियंता डॉ. सीमा तिवारी, एलबीएस महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. आरबी सिंह बघेल, डॉ. शिवशरण शुक्ल, डॉ. एसबी सिंह, राकेश तिवारी, एनएचएम संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन सिंह, डॉ. स्कंद पद्मनी सिंह, डॉ. मृणाल पांडेय, आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव, जिला मंत्री किसान मोर्चा बिंदेश्वरी वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष झंझरी दिनेश शुक्ल, दीपू यादव, संजय शाहू, बिंदेश्वरी पाल व राजू यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed