फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Disabled pensioners get Aadhaar verification done

Gonda News: दिव्यांग पेंशनर को कराना होगा आधार सत्यापन

Mon, 29 May 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 29 May 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Disabled pensioners get Aadhaar verification done
गोंडा। दिव्यांग पेंशनरों को विभाग के पोर्टल पर आधार सत्यापित करना होगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास वर्मा ने बताया कि जनपद में दिव्यांग भरण पोषण अनुदान दिव्यांग पेंशन तथा कुष्ठावस्था पेंशन दी जा रही है। योजना के सभी लाभार्थियों को अपना आधार पोर्टल पर सत्यापित कराना होगा। लाभार्थी किसी भी जनसेवा अथवा लोकवाणी केंद्र या फिर अपने स्मार्टफोन से विभाग के पोर्टल पर लॉग इन करके अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत करते हुए आधार सत्यापन करा सकते हैं। यदि किसी को ऑनलाइन आधार सत्यापन में परेशानी आ रही हो तो विभाग से भी सहायता ले सकते हैं। पेंशनर किसी भी कार्य दिवस में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में आकर आधार सत्यापन करा सकते हैं। आधार सत्यापित नहीं कराने पर पेंशन की किश्त रोक दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed