फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Direct train service will be available from Bahraich and Balrampur from August

अगस्त माह से बहराइच व बलरामपुर से सीधी ट्रेन सेवा मिलेगी

Sat, 10 Jul 2021 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Direct train service will be available from Bahraich and Balrampur from August
गोंडा। गोंडा से बहराइच व बलरामपुर लाइन को ब्रॉॅडगेज में तब्दील कर दिया गया लेकिन लाइनों के आपस में लिंक न होने से लोगों को सीधी ट्रेन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। अगस्त माह से गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती के लोगों को सीधी ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा और यात्री अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन पर बैठकर अपने दूर गंतव्य तक जा सकेंगे।
विज्ञापन

तीन साल से छोटी लाइन को बड़ी लाइन बनाने तथा बहराइच और बलरामपुर से आने जाने के लिए बने नए दो प्लेटफार्म बनने के बाद भी इन दोनों जिलों से ट्रेनों को गोंडा से आगे सीधे नहीं भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

अब लिंक को तैयार किया जा रहा है। इसी कार्य की प्रगति जानने के लिए शुक्रवार को गोरखपुर मुख्यालय से प्रमुख चीफ इंजीनियर एसके पांडेय के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने गोंडा यार्ड का सघन निरीक्षण किया। प्रमुख चीफ इंजीनियर ने निरीक्षण में कई खामियां मिलने पर अधिकारियों की क्लास लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक सात अगस्त से नान इंटर लॉकिंग का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके करीब 20 दिनों के बाद सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अगस्त माह से बलरामपुर व बहराइच की ट्रेनों को गोंडा से रनथ्रू जाने का लिंक बन जायेगा। इसके बाद इन जिलों के लोग सीधे महानगरों की यात्रा का लाभ उठा सकेंगे।
बताते चले कि वर्तमान में बहराइच व बलरामपुर से गोंडा से आगे जाने के लिए बीच के ही स्टेशन पर ट्रेनों को रोकना पड़ता है। जब ट्रैक बनाया जाता है तब जाकर ट्रेनों को गोंडा से आगे लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, ग्वालियर व अन्य महानगरों के लिए भेजा जाता है।
यह स्थिति करीब तीन साल से है। 2018 में छोटी लाइन को बड़ी लाइन में परिवर्तित कर दिया गया था। मगर लिंक ना बनाए जाने के कारण बहराइच व बलरामपुर से गोंडा आने वाली ट्रेनों को रन थ्रू नहीं किया जा सका। गोरखपुर मुख्यालय से प्रमुख चीफ इंजीनियर एसके पांडे के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को गोंडा रेलवे यार्ड का निरीक्षण किया।
एसके पांडे को निरीक्षण के दौरान सिग्नल विभाग की कई खामियां मिलीं जिसे शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। सीधी ट्रेन सेवा मिलने से दो जिलों तथा गोंडा केकरीब डेढ़ करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। इस संबंध में अधिशासी अभियंता (निर्माण) प्रकाश ने बताया कि अधिकारियों का दौरा यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य के मद्देनजर हुआ है।

उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही नान इंटरलॉकिंग कार्य शुरू हो जाएगा। साथ ही बलरामपुर व बहराइच से आने वाली ट्रेनों का लिंक अगस्त माह के शुरुआती सप्ताह तक बन जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed