फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dip full of water, now resort to boat

Gonda News: डिप पर भरा पानी, अब नाव का सहारा

Fri, 23 Aug 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 23 Aug 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Dip full of water, now resort to boat
धानेपुर के ककरहा घाट के पास जलभराव के चलते नाव से आवागमन करते ग्रामीण। - संवाद
गोंडा। मुजेहना क्षेत्र में बिसुही नदी पर बने डिप पुल (अतिप्रवाहित जल में डूब जाने वाला सतही स्तर का सेतु) के डूबने से दो किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए शिक्षकों व ग्रामीणों को 20 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इमरजेंसी सेवाएं पहुंचने में मिनटों के बजाय घंटेभर का समय लग रहा है। मजबूरी में लोग पैसे खर्च कर नाव के सहारे एक छोर से दूसरी ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुजेहना विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उज्जैनीकला से नौडिहवा, भोरहा, दतौली संपर्क मार्ग पर पड़ने वाले ककरहा घाट से होकर लोगों का आवागमन होता है। इस संपर्क मार्ग को जोड़ने के लिए बने डिप पुल के नीचे से बिसुही नदी बह रही है। भारी वर्षा के कारण प्रत्येक वर्ष यह डिप पुल डूब जाता है। इसी रास्ते से होकर जाने वाले परिषदीय विद्यालय नौडिहवा के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक यादव ने बताया कि बरसात के मौसम में यह पुल पानी में डूब जाता है। पुल से एक मीटर से अधिक ऊंचाई तक पानी का बहाव होता है। जिससे परिषदीय विद्यालय नौडिहवा के साथ ही पूरेमधान, शिवदयाल खरीहा व सुंदरघाट विद्यालय जाने वाले अध्यापकों को दो मीटर नदी पार करने के लिए 10 किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। प्रधान प्रतिनिधि मसीहुद्दीन खान ने बताया कि पुल डूबने की समस्या से प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed