फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DIG's warning to Dehat Kotwal for not filing FIR

Gonda News: एफआईआर न दर्ज करने पर देहात कोतवाल को डीआईजी की चेतावनी

Thu, 05 Dec 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 05 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
DIG's warning to Dehat Kotwal for not filing FIR
गोंडा। टैंगो चार्ली...टैंगो चार्ली। चार्ली टैंगो सर। देहात कोतवाल को बताइए ऑनमाइक आएं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1.33 बजे आरटी सेट पर नवागत डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र की आवाज गूंजने लगी। कंट्रोल रूम में बैठे ऑपरेटर ने देहात कोतवाली में ड्यूटी पर मौजूद महिला आरक्षी से देहात कोतवाल को डीआईजी से त्वरित बात करने का संदेश दिया। कोतवाल के ऑनमाइक होते ही डीआईजी ने ई रिक्शा की बैट्री चोरी की फरियाद लेकर उनके पास आई महिला की 20 दिन तक एफआईआर न दर्ज करने का कारण पूछा। देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने रटे रटाए अंदाज में जवाब दिया कि मामला जानकारी में नहीं है। इस पर डीआईजी ने कहा, थाने पर आने वाले प्रत्येक मामले की जानकारी थानाध्यक्ष को होनी चाहिए। उन्होंने मामले में त्वरित एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। यही नहीं चार्ली के माध्यम से जिले के 17 थाना प्रभारियों को मामलों में एफआईआर न दर्ज करने पर कड़ा संदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed