{"_id":"80a995081e3a0a21604b2b669128fd28","slug":"died-rat-in-packets-of-milk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध के पैकेट में निकला मरा चूहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध के पैकेट में निकला मरा चूहा
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के प्रतिष्ठित ईएनटी सर्जन के नर्सिंग होम में शुक्रवार को पराग दूध के पैकेट में मरा चूहा निकला। डॉक्टर ने दुकानदार को दूध का पैकेट वापस कर शिकायत दर्ज कराई है। फर्म के सुपरवाइजर ने घटना से इंकार करते हुए मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है।
ईएनटी सर्जन डॉ. कय्यूम ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने नर्सिंग होम के सामने स्थित पराग मिल्कबार से 500 मिली लीटर दूध का पैकेट चाय बनवाने के लिए मंगाया।
नर्सिंग होम में दूध का पैकेट खोला गया तो उसमें मरा हुआ चूहा निकला। डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने दुकानदार से मामले की शिकायत करते हुए दूध का पैकेट वापस कर दिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में पराग मिल्कबार के जिला सुपरवाइजर सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि दूध की पैकेजिंग फिल्टर युक्त मशीन से की जाती है। ऐसे में पैकेट में चूहा जाने का सवाल ही नहीं उठता।
डॉ. कय्यूम की शिकायत मिली है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। छानबीन की जा रही है।
बलरामपुर जनपद में पराग मिल्क पैकेट की आपूर्ति पराग डेयरी फैजाबाद से की जाती है। शुक्रवार को बलरामपुर से दूध के पैकेट में मरा हुआ चूहा मिलने की शिकायत मिली है।
दूध की पैकेजिंग ऑटोमेटिक प्लांट से की जाती है। पैकेट में मरा हुआ चूहा जाने की कोई संभावना ही नहीं है। दूध के पैकेट में मरा हुआ चूहा कैसे पहुंचा, इसकी छानबीन कराई जा रही है।
जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -सीबी सिंह, जनरल मैनेजर, पराग दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड फैजाबाद