{"_id":"5f96fdd38ebc3e9b946f551b","slug":"did-not-see-the-patient-the-clinic-was-vandalized-gonda-news-lko547107476","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं देखा मरीज तो क्लीनिक में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं देखा मरीज तो क्लीनिक में की तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिला अस्पताल के सामने स्थित एक निजी नर्सिंग होम में रविवार को दबंगों ने जमकर तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि मरीज देखने से मना करने पर दबंग आगबबूला हो गए। दबंगों ने क्लीनिक के भीतर डॉक्टर के चैंबर, मेडिकल स्टोर व वेटिंग हाल में लगे शीशे को लोहे की सरिया से मारकर तोड़ दिया और कुर्सी-मेज सब उलट दिया। दबंग करीब 10 मिनट तक क्लीनिक मे तांडव करते रहे और डॉक्टर व उनके स्टाफ के लोग सहमे रहे। इस मामले में अस्पताल के संचालक डॉ. एजाज हुसैन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कोतवाली नगर से चंद कदम पर हुई इस दुस्साहसिक घटना ने एक बार फिर से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।
कोतवाली नगरसे चंद कदम की दूरी पर स्थित जिला अस्पताल के सामने ही एपेक्स नर्सिंग होम संचालित हो रहा है। नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. एजाज हुसैन इस अस्पताल के संचालक हैं। डॉ. एजाज के मुताबिक रविवार को कुछ लोग एक मरीज को लेकर उनके अस्पताल आए थे लेकिन छुट्टी का दिन होने के कारण उनके मरीज का इलाज नहीं हो सका था। जिस पर वह लोग नाराज होकर चले गए थे। करीब एक घंटे बाद लोहे की राड से लैस करीब आधा दर्जन लोग उनके क्लीनिक पर आ धमके और ताबड़तोड़ अस्पताल पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने उनके चैंबर, मेडिकल स्टोर व वेटिंग हाल मे लगे शीशे तोड़ दिए और कुर्सी-मेज भी पलट दिया। यह पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई। नगर कोतवाल आलोक राव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।