{"_id":"5daf3ec38ebc3e93db11bf67","slug":"dg-homeguards-test-the-reality-of-law-and-order-gonda-news-lko488395156","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजी होमगार्ड्स ने परखी कानून व्यवस्था की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजी होमगार्ड्स ने परखी कानून व्यवस्था की हकीकत
विज्ञापन
गोंडा में डीजीपी होमगार्ड निरीक्षण करते हुए।
- फोटो : GONDA
गोंडा। अयोध्या में रामजन्म भूमि विवाद मामले में आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले शासन अलर्ट हो गया है। कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा को लेकर देवीपाटन मंडल के नोडल अधिकारी बनाए गए पुलिस महानिदेशक होमगार्ड्स जीएल मीणा ने मंगलवार को यहां पहुंचकर अधिकारियों से कानून व्यवस्था समेत क्राइम कंट्रोल पर मंत्रणा की।
पुलिस महानिदेशक होमगार्ड्स व देवीपाटन मंडल के नोडल अधिकारी जीएल मीणा मंगलवार की शाम 7.10 बजे गोंडा पहुंचे। डीजी होमगार्ड्स को पीएसी डाक बंगले में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वह पुलिस अधिकारियों संग पुलिस लाइंस पहुंचे।
उन्होंने पुलिस लाइंस में शस्त्रागार का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक व आरमोरर से शस्त्रों के रखरखाव व साफ-सफाई के बारे में जानकारी ली और शस्त्रों के भंडाराण का रजिस्टर चेक किया। उन्होंने पुलिस लाइन बैरक में पहुंचकर सिपाहियों से पूछा कि उन्हें कोई समस्या तो नहीं है, ड्यूटी आदि के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
इसके बाद डीजी होमगार्ड्स कोतवाली नगर पहुंचे। यहां कार्यालय में अभिलेखों का रखरखाव देखा। उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों को देखा। यहां बैरक व मेस का निरीक्षण करने के बाद वह साइकिल से शहर का जायजा लेने निकले। गुरुनानक देव चौराहा के रास्ते गुड्डूमल चौराहा, पीपल तिराहा होते हुए एकता चौक पहुंचे। उन्होंने लोगों में सुरक्षा की भावना जगाने को लेकर पुलिस की व्यवस्था के बारे में और कानून व्यवस्था के बारे में बातचीत की।
एकता तिराहे से वह पैदल लोगों से बातचीत करते हुए महराजगंज पुलिस चौकी पहुंचे। यहां भी बैरक को देखा और सिपाहियों से समस्याएं पूछीं। पूरे शहर में साइकिल यात्रा करके शहर के यातायात समेत शहर की भौगोलिक स्थिति देखी। इसके बाद वह वापस पीएसी गेस्ट हाउस लौट आए। पुलिस अधीक्षक आरके नैयर ने बताया कि बुधवार को डीजी होमगार्ड्स पुलिस लाइंस में अधिकारियों संग समीक्षा करेंगे।