{"_id":"6a7a0df155f3def7460dc679","slug":"devotees-throng-the-shiva-temple-gonda-news-c-100-1-slko1026-164034-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हर हर, बम-बम के जयकारों से गूंजे शिवमंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हर हर, बम-बम के जयकारों से गूंजे शिवमंदिर
Mon, 10 Aug 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु, परिसर में लगी कतारें व नागेश्वर महादेव मंदिर में
गोंडा। सावन माह के दूसरे सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शहर के दुखहरणनाथ मंदिर में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। मंदिर परिसर हर हर महादेव और बम बम भोले के जयघोष से गुंजायमान रहा।
खरगूपुर संवाद के अनुसार, प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर व पचरननाथ मंदिर में रात दो बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हजारों भक्तों ने ऐतिहासिक शिवलाट पर सरयू, राप्ती आदि नदियों के पवित्र जल, दूध, बेलपत्र, पुष्प, शमी, भांग और धतूरा अर्पित कर जलाभिषेक किया। गर्भगृह और मंदिर परिसर ओम नम: शिवाय, बम बम भोले और महाकाल के जयघोष से गूंजता रहा। महिलाओं और युवतियों ने व्रत रखकर परिवार की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। श्रद्धालु शालिनी शुक्ला, अनुप्रिया पांडेय व ममता ने कहा कि भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना सावन है।
जयप्रभाग्राम संवाद के अनुसार भक्ति धाम मंदिर स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। पुजारी यशोदा नंदन तिवारी ने बताया कि जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का सिलसिला देर शाम तक चलेगा।
विज्ञापन
इटियाथोक संवाद के अनुसार परसिया गूदर के चित्तेश्वरनाथ मंदिर, सदाशिव के सदाशिव मंदिर और बेलवा कर्मडीह के सदाशिव मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की। तिर्रेमनोरमा के रामजानकी मंदिर, गोकरन नाथ शिवाला और पारासराय के धुरिहा बाबा स्थान पर भी शिवभक्तों ने दर्शन-पूजन किया।
सुरक्षा के रहे व्यापक प्रबंध
सावन के पहले सोमवार की अपेक्षा दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में अधिक भीड़ रही। सुरक्षा के मद्देनजर पचरननाथ मंदिर से पहले और पृथ्वीनाथ चौराहे पर बैरियर लगाकर दोपहिया व चारपहिया वाहनों को रोका गया। मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने मेले में खरीदारी भी की। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस के साथ ही आसपास के थानों का पुलिस बल भी लगाया गया था।