फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Devotees gathered to perform Jalabhishek in pagodas

Gonda News: बोलबम के जयकारों से गूंज उठे शिवालय

Mon, 10 Jul 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 10 Jul 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to perform Jalabhishek in pagodas
गोंडा। सावन के पहले सोमवार को रिमझिम बारिश की फुहारों के बीच ओम नमः शिवाय व बोलबम के जयकारों से जिलेभर के शिवालय गूंज उठे। भोर से ही शिव मंदिरों में भक्तों की कतार लग गई। कोई दूध से तो कोई जल से भगवान शिव का अभिषेक कर रहा था। शहर के दुखहरणनाथ, खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर सहित जिलेभर के सैकड़ों शिवालयों में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर औघड़दानी की मनुहार की।
विज्ञापन

दुखहरणनाथ मंदिर में भोर चार बजे आरती के बाद जलाभिषेक के लिए कपाट खोले गए। यहां पूरे दिन महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, पुष्प, धूप, अक्षत आदि से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। बड़गांव चौकी व गुरुनानक चौराहे से रूट डायवर्जन किया गया था। मंदिर के रास्ते पर वाहनों का आवागमन वर्जित था। नगर कोतवाल राकेश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी दिनभर मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

खरगूपुर संवाद के अनुसार महाभारतकालीन पृथ्वीनाथ मंदिर स्थित विशाल शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए भोर से ही भक्तों की लंबी लाइन लग गई। ओम नम: शिवाय व बोल बम से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। महिलाएं भक्ति गीत गाते हुए मंदिर पहुंचीं। पुजारी जगदंबा प्रसाद तिवारी ने बताया कि यहां 50 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि गर्भगृह व मंदिर परिसर के साथ ही बैरियर पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीएसी व स्थानीय थानों की पुलिस लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज संवाद के अनुसार बालेश्वर नाथ मंदिर में भी भोर से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। शहर के दुखहरन नाथ मंदिर में बारिश के बीच भी श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए लाइन में लगे रहे। हर कोई भगवान शिव की महिमा का गुणगान करता नजर आया।

करनैलगंज संवाद के अनुसार नगर व ग्रामीणों क्षेत्र के शिवालयों में लोगों ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिरों में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की। सबसे ज्यादा भीड़ बरखंडीनाथ महादेव में रही। जहां हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध आदि अर्पित किया। बरखंडी नाथ मंदिर में सीओ नवीना शुक्ला ने भी जलाभिषेक किया। वहीं, शिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला व पुरुष पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। मंदिर के महंत सुनील पुरी ने विधिविधान से पूजन-अर्चन कराया। इसी तरह कटरा घाट स्थित मनकामेश्वर मंदिर सहित सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सुरक्षा के लिए कोतवाल चितवन कुमार, निरीक्षक गोविंद कुमार, उपनिरीक्षक धीरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अंकित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed