फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Devotees gathered in Mahaarti

महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

Sun, 08 Sep 2019 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Mahaarti
गोंडा। रविवार को विदाई के पूर्व शनिवार की शाम गणपति देवा की भक्ति में नहाई दिखी। भरत मिलाप तिराहे पर मनौतियों के राजा की महाआरती हुुई जिसमें श्रद्धालुओं ने 251 दीप जलाकर जय जय गणेश देवा की आरती की।
विज्ञापन

करीब सप्ताह भर से चल रहे पूजन की आखिरी शाम को संदीप मेहरोत्रा, संतोष सोनी, दीपक मराठा,बब्बू सोनी, विश्वास मराठा,अमित सोनी,सचिन सोनी,शिवकुमार सोनी, अमित गुप्त की अगुवाई में महाआरती का आयोजन किया गया जहां 108 लड्डू का भोग लगाकर पूजन किया गया। इसके बाद 251 दीप जलाकर महाआरती की गई। करीब 15 मिनट तक महाआरती से पूरा भरत मिलाप तिराहा भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। झालरों की रौशनी से जगमग दरबार में जयकारों की गूंज भक्तों में उत्साह भरती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed