फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Devotees gather in Ayodhya, border sealed till 26

Gonda News: अयोध्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा, 26 तक सीमा सील

Thu, 25 Jan 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 25 Jan 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Devotees gather in Ayodhya, border sealed till 26
गोंडा। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं के जमावड़े से बदले हालात के चलते सरयू पुल से वाहन रामनगरी में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। बुधवार को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस तक अयोध्या सीमा एक बार फिर सील कर दी गई है।
विज्ञापन

कटरा शिवदयालगंज से गोरखपुर-अयोध्या फोरलेन से वाहनों को निकालकर यातायात व्यवस्था सुचारू की गई है। अयोध्या में रोडवेज बसों से श्रद्धालुओं को लेकर जाने पर भी रोक लगा दी गई है। हालांकि, खाली बसों को अयोध्या सीमा में प्रवेश की अनुमति दी गई है। ताकि श्रद्धालुओं को गंतव्य तक भेजा जा सके।
विज्ञापन


सबसे अधिक असर लखनऊ, गोरखपुर, बलरामपुर, अंबेडकर और सिद्धार्थनगर से ट्रेन से गोंडा मुख्यालय आने वालों यात्रियों पर दिखाई दिया। बुधवार दोपहर गोंडा बस स्टाॅप पहुंचे अंबेडकरनगर निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रेन से गोंडा पहुंचे तो उन्हें नवाबगंज के लिए कोई बस न जाने की जानकारी हो सकी। गुरुनानक चौराहे पर अनभुला वजीरगंज रिश्तेदार के घर जाने के लिए खड़े हुए तो ऑटो चालक ने 100 रुपये किराया मांगा। एलबीएस चौराहे पर पहुंचे तो उन्हें मनमाने किराये पर ऑटो करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो चालकों का कहना है कि उन्हें दर्जीकुआं से मनकापुर रोड होकर नवाबगंज, वजीरगंज व उसके आसपास पहुंचना पड़ रहा है। डग्गामार वाहन चालक यात्रियों से अधिक किराया वसूल कर उन्हें बीच रास्ते में छोड़ रहे हैं। करीब 28 किमी चक्कर के बाद वह यात्रियों को अयोध्या सीमा के करीब पहुंचा पाते हैं। इसके चलते किराया बढ़ाना पड़ा।
पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था सामान्य होने की बात कही गई है। नवाबगंज के कटरा शिवदयालगंज से गोरखपुर-अयोध्या फोरलेन पर वाहन निकाले गए। गोंडा-अयोध्या सीमा पर सरयू पुल को पूरी तरह से सील रखा गया है।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि अयोध्या में भीड़ को जाने से रोकने का शासन से स्पष्ट निर्देश है। इसीलिए 26 तक डायवर्जन भी बढ़ाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त रहेगी।



एक घंटे जाम रहा ढेमवा मार्ग, लोग हुए परेशान

विश्नोहरपुर (गोंडा)। नवाबगंज के शिवदयालगंज में अयोध्या सीमा सील होने से ढेमवा मार्ग पर वाहनों को लोड बढ़ गया। इससे ढेमवा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। हालांकि, लोगों ने वाहनों को लेन में कराकर बाद में यातायात सामान्य करवा दिया। नवाबगंज के आस-पास इलाके से लखनऊ, सुल्तानपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को ढेमवा मार्ग से निकाला गया। इस मार्ग से दो पहिया, सवारी वाहन, गन्ना लदी ट्रालियां, बसें, ट्रक व डंपर आदि वाहन गुजर रहे हैं। बुधवार दोपहर दो बजे के करीब दत्तनगर के रामफेर पुरवा के पास गन्ना लदी ट्राॅली व डंपर के आमने सामने आ जाने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। इसके कारण दोपहर में एक घंटे तक जाम लगा रहा। लोगों ने वाहनों को लेन में कराकर जाम खुलवाया।








शहर के सद्भावना चौराहे से ही श्रद्धालुओं को जाने से रोका



अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. प्रवीण तोगड़िया के आह्वान पर बुधवार को गिलौला से एक बस पर सवार हो 65 रामभक्त व कार्यकर्ता अयोध्या जा रहे थे। परिषद के जिलाध्यक्ष पंडित लक्षमीकांत के नेतृत्व में जा रहे रामभक्तों को सद्भावना चौराहे पर पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने 26 जनवरी तक अयोध्या की सीमा सील होने का हवाला देते हुए उन्हें लौटा दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रशासन के खिलाफ नहीं हैं। रामलला के दर्शन में भक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से रोक लगाई गई है। बाद में दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed