फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Development of Dhanepur Panchayat limited till foundation stone laying.

Gonda News: शिलान्यास तक सीमित धानेपुर पंचायत का विकास

Sun, 08 Dec 2024 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 08 Dec 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Development of Dhanepur Panchayat limited till foundation stone laying.
धानेपुर (गोंडा)। नगर पंचायत धानेपुर के खातों में विभिन्न योजनाओं के करोड़ों रुपये डंप पड़े हैं पर नगर के विकास कार्यों पर लापरवाही का ग्रहण लगा हुआ है। यहां पर होने वाले विकास कार्य केवल शिलान्यास तक सीमित रह गए हैं। अंत्येष्टि स्थल का निर्माण हो या फिर रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण का। ऐसे ही कई विकास कार्य लटके हैं।
विज्ञापन




वार्ड 11 की सभासद ज्योति के पति सुरेश मोदनवाल ने बताया कि राजा आदित्य राम पांडेयनगर में वंदन योजना से एक करोड़ 99 लाख की लागत से रामलीला मैदान का सौंदर्यीकरण होना है। सितंबर में विधायक विनय कुमार द्विवेदी व राजमाता रानी गीता पांडेय ने भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

नींव की खुदाई के दूसरे दिन से काम बंद हो गया। वार्ड सात की सभासद रुचि के पति राजकुमार ने बताया कि वार्ड सात व चार के मध्य 28 लाख से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण होना है। करीब एक वर्ष से पैसा डंप है। तीन माह पहले चिह्नित स्थल पर मात्र मिट्टी पटाई कराई गई। इसके बाद से काम बंद है। करीब 1.65 करोड़ रुपये से कान्हा गोशाला बननी है। रुपये खाते में पड़े हैं लेकिन निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड तीन माधवनगर के सभासद भगवानदीन ने बताया कि वार्ड में नाली निर्माण का टेंडर हुए करीब एक वर्ष हो चुका है। अध्यक्ष से वार्ता करने पर उन्होंने कहा कि बारिश के बाद कार्य शुरू होगा। चार माह से ज्यादा समय बीत चुका है।
सभासद संघ के अध्यक्ष सुशील सिंह ने कहा कि नगर पंचायत में कराए जाने वाले विकास कार्यों का टेंडर कराकर अधूरा छोड़ दिया गया है। जिसे शुरू करने के लिए अध्यक्ष व ईओ से कई बार कहा गया लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वार्ड चार के निवासी प्रेम सोनी ने बताया कि गोंडा-उतरौला मार्ग के दोनों पटरियों पर इंटरलॉकिंग होनी है। करीब एक वर्ष से कार्य किया जा रहा है लेकिन, अभी तक एक भी पटरी पूरी नहीं की जा सकी है। नगर पंचायत अध्यक्ष उमा देवी के पति बृजभूषण वर्मा ने बताया कि संबंधित फर्म के ठेकेदार से वार्ता की गई है। शीघ्र ही काम शुरू हो जाएगा।

अधिशासी अधिकारी रागिनी वर्मा ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर अधूरे काम शुरू करने के लिए कहा गया है। इसके बाद भी कार्य शुरू नहीं होने पर संबंधित फर्म को नोटिस देकर टेंडर निरस्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed