{"_id":"652ed340a1cc01d0700ee3c9","slug":"devastation-due-to-storm-and-water-two-more-including-innocent-died-gonda-news-c-100-1-gon1003-6140-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आंधी-पानी से तबााही, मासूम सहित दो और की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आंधी-पानी से तबााही, मासूम सहित दो और की मौत
Wed, 18 Oct 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
गोंडा के रघुनाथपुर में टूटी विद्युत लाइन का निरीक्षण करते अवर अभियंता रामअचल।
गोंडा। जिले में सोमवार देर शाम आंधी-पानी ने जमकर तबाही मचाई। इसकी चपेट में आकर इटियाथोक में एक पांच वर्षीय मासूम व नवाबगंज और खोड़ारे में दो अन्य लोगों के साथ तीन लोगों की मौत हो गई। महज आधे घंटे की तबाही में तेज हवा के चलते 100 से अधिक विद्युत पोल जमींदोज हो गए। इस दौरान शहर से गांवों तक बिजली गुल रही। इसके अलावा बड़े पैमाने पर धान व गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा है।
इटियाथोक संवाद के अनुसार, सोमवार शाम करीब छह बजे निसारूपुर निवासी उदयभान सोनकर का बेटा रोहित (5) अपने चाचा चंद्रप्रकाश के घर के पास अवधेश (8) के साथ खेल रहा था। आंधी-पानी के दौरान ईंट की पुरानी दीवार भरभराकर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से रोहित की मौके पर मौत हो गई तो अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार त्रिगुणायत ने बताया कि मलबे से बच्चे को बाहर निकाल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
नवाबगंज संवाद के अनुसार, क्षेत्र के दुल्लापुर मल्लाहनपुरवा गांव निवासी राम किशुन (55) घर के सामने रखे टिन शेड को उड़ने से बचाने गए थे। इस दौरान आंधी के झोंके के बीच वह टिन शेड सहित उड़कर कुछ दूरी पर जा गिरे। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। टिनशेड के नीचे से निकालकर परिजन उन्हें अयोध्या के श्रीराम अस्पताल ले गए। इस दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं, देर शाम खोड़ारे थाना क्षेत्र के गौरा बुजुर्ग गांव निवासी शांति देवी 36 पत्नी नरसिंह यादव अपने मायके बनघुसरा में धान काटने गई थी। तभी विद्युत पोल गिरने से उसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई।
100 से अधिक विद्युत पोल गिरे, सैकड़ों गांव व मजरे अंधेरे में
तेज आंधी-पानी के दौरान वजीरगंज, बेलसर, बालपुर, डुमरियाडीह, मसकनवा और नवाबगंज समेत जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के सैकड़ों गांव में 100 से अधिक विद्युत पोल धराशायी हो गए। गोंडा शहर से लेकर गांव तक अंधेरा पसरा रहा। इस दौरान उपभोक्ताओं ने पावर हाउस पर फोन करना शुरू किया, लेकिन जेई एसडीओ सहित ज्यादातर अधिकारियों के फोन बंद रहे।
जानकारी के मुताबिक, खोड़ारे के मद्दो देवरिया व घारीघाट विद्युत उपकेंद्र के क्षेत्र में 12 पोल टूट कर गिर गए। जिससे परसपुर के त्यौरासी, लोहंगपुर, धनुही, प्योली, मलांव, तिवारी पुरवा, पसका, दुरौनी, भौरीगंज सहित हजारों की आबादी अंधेरे में डूबी रही। मसकनवा में 22 पोल टूटने व एचटी-एलटी लाइन पर डाल टूटकर गिरने से मसकनवा बाजार, छपिया, बगदर, खालेगांव, भोपतपुर, गौराचौकी आदि बाजारों गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही है।
नवाबगंज के ढेमवा फीडर इलाके में बिजली गुल रही है। धानेपुर में विश्वंभरपुर, श्रीनगर, बाबागंज समेत अन्य स्थानों पर लगे 20 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए। बेलसर के कई इलाकों में आपूर्ति आपूर्ति बंद है। बक्सैला के पास 33 हजार लाइन पर पेड़ गिर गया। बालपुर में हरसिंहपुर, नकहा बसंत, रेरूवा, बमडेरा, छिटनापुर, हड़ियागाड़ा, सोनहरा, गोगिया, धानी, धनखर, नारायनपुर मर्दन और सालपुर में बिजली गुल रही है। इसके अलावा डुमरियाडीह अन्य कई क्षेत्रों में 15 से 20 घंटे तक बाधित रही विद्युत आपूर्ति को मंगलवार देर शाम तक बहाल किया जा सका।
वहीं, आंधी-पानी से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। इटियाथोक के किसान जानकी प्रसाद ने बताया कि उनकी 12 बीघा धान की फसल पककर पूरी तैयार हो चुकी थी। मंगलवार से कटाई करने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन सोमवार शाम को ही पूरी फसल बर्बाद हो गई। फिर बारिश हुई तो धान की बाली काली हो जाएगी। सम्मयदीन ने बताया कि गन्ना भी गिर गया है। पूरी फसल को मजदूर से बंधवाना पड़ेगा। उड़द व केले के फसल को भी नुकसान हुआ है। गोकरणननाथ शिवाला के रहने वाले किसान शिवकुमार गोस्वामी की धान की दस बीघा फसल बर्बाद हो गई। जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने बताया कि फसल के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
पीड़ितों को मिलेगी आर्थिक मदद
खोड़ारे व नवाबगंज में जनहानि की सूचनाएं मिली हैं। अन्य की जानकारी जुटाई जा रही है। पीड़ितों को आर्थिक मदद दिलाने के लिए जरूरी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
- राजेश श्रीवास्तव, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी