फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Deputy CM summoned CMS for clarification

डिप्टी सीएम ने सीएमएस से तलब किया स्पष्टीकरण

Thu, 12 May 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM summoned CMS for clarification
गोंडा। अमर उजाला के माई सिटी में गुरुवार को प्रकाशित खबर ‘छह दिन का फरमान, तीन दिन भी नहीं हो रहा अल्ट्रासाउंड’ को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गंभीरता से लिया है। महिलाओं की प्रति संवेदनहीनता पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताने के साथ ही जिला महिला अस्पताल की सीएमएस से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में गर्भवती व अन्य महिलाओं का अल्ट्रासाउंड पहले तो सप्ताह में तीन दिन होता था। मगर एक सप्ताह से अल्ट्रासाउंड जांच पूरी तरह से ठप है। अमर उजाला के माई सिटी में गुरुवार को इस खबर को प्रमुखता सेे प्रकाशित किया गया। इसके बाद ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो मामला डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के संज्ञान में आया। गुरुवार को डिप्टी सीएम के कार्यालय से जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह को फोन आया। मामले में उनसे तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, डिप्टी सीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि ‘जिला महिला अस्पताल गोंडा में सप्ताह में सिर्फ तीन दिन अल्ट्रासाउंड होने संबंधी समाचार पत्र में प्रकाशित छपी खबर का संज्ञान लेते हुए मैंने जिला महिला अस्पताल गोंडा की सीएमएस से तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के साथ ही कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। डिप्टी सीएम के सक्रियता व संवेदनशीलता की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में तीन दिन भी अल्ट्रासाउंड न होने का प्रमुुख कारण रेडियोलाजिस्ट की नाराजगी बताई जा रही है। जिला महिला अस्पताल में किसी रेडियोलाजिस्ट की नियुक्ति नहीं है। मनकापुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. एके राय को सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड करने का निर्देश दिया गया था। ऐसे में बाकी तीन दिन महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भटकना पड़ता है।
पिछले सप्ताह जिलाधिकारी ने रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एके राय को सप्ताह में छह दिन तक यानी की प्रत्येक कार्य दिवस को अल्ट्रासाउंड करने का आदेश दिया, लेकिन डॉ. एके राय सीएचसी का प्रभार छिन जाने के डर से हर रोज अल्ट्रासाउंड करने से पीछे हट गये और अवकाश पर चले गये। ऐसे मेें एक सप्ताह से जिला महिला अस्पताल में महिलाओं का अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा है।

जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह ने बताया कि मनकापुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके राय को जिला महिला अस्पताल में सप्ताह में छह दिन अल्ट्रासाउंड करने का निर्देश दिया गया है, लेकिन अभी वह अवकाश पर हैं। इस वजह से समस्या हुई। उनके आने पर हर रोज अल्ट्रासाउंड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed