{"_id":"6744c7af6a17cfd6820866a4","slug":"dense-fog-in-the-morning-and-evening-trains-ran-late-gonda-news-c-100-1-gon1002-127924-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सुबह-शाम घना कोहरा, विलंब से चलीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सुबह-शाम घना कोहरा, विलंब से चलीं ट्रेनें
Tue, 26 Nov 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 26 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। पछुआ हवा की रफ्तार सुस्त पड़ने से कोहरा बढ़ गया है। सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने से ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। सोमवार को कई ट्रेनें विलंब से गोंडा स्टेशन पहुंचीं। वहीं, कोहरे के चलते एक जोड़ी ट्रेन निरस्त कर दी गई।
कोहरे की वजह से सोमवार को एक दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से पांच घंटे तक विलंब से चलीं। गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली ट्रेनों में गोरखपुर-ऐशबाग वाया बलरामपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, जयनायक एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, बहराइच स्पेशल ट्रेन एक-एक घंटा विलंब रही। बरौनी-ग्वालियर मेल में दो घंटे बिलंब से चली। गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन अनिश्चितकालीन के लिए बिलंब घोषित कर दी गई। इससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
लखनऊ से गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों में ग्वालियर-बरौनी मेल ट्रेन एक घंटा, शहीद एक्सप्रेस चार घंटे, मुजफ्फरपुर स्पेशल एक्सप्रेस 15 घंटे, बाघ एक्सप्रेस दो घंटे, वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा तथा सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे बिलंब से चली। सोमवार को अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस (अप व डाउन) निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।