{"_id":"68e15c21c9ca87322d0ba05c","slug":"delhi-route-trains-full-till-diwali-gonda-news-c-100-1-slko1026-144965-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दीपावली तक दिल्ली रूट की ट्रेनें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दीपावली तक दिल्ली रूट की ट्रेनें फुल
Sat, 04 Oct 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। दीपावली पर नई दिल्ली से यूपी व बिहार आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली रूट की सभी ट्रेनों में 20 अक्तूबर तक फर्स्ट, सेंकेंड, थर्ड एसी ही नहीं स्लीपर क्लास की भी सीटें फुल हो चुकी हैं। यही हाल वापसी की भी ट्रेनों का है। इनमें भी 56 से ऊपर की वेटिंग चल रही है।
नई दिल्ली से गुवाहाटी जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन में 20 अक्तूबर तक फर्स्ट, सेंकेंड, थर्ड एसी के साथ ही स्लीपर क्लास की भी सीटें फुल हो चुकी हैं। नई दिल्ली से हसनपुर फेस्टिवल स्पेशल, नई दिल्ली दरभंगा एक्सप्रेस, बिहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस, आनंद विहार से गोरखपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, वैशाली सुपरफास्ट की भी सभी सीटें फुल हो चुकी है। यहां तक की वेटिंग टिकट भी नहीं है। इसके साथ ही नई दिल्ली दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल, आनंद विहार सीतामढ़ी फेस्टिवल स्पेशल व सत्याग्रह एक्सप्रेस में एसी फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड की सीटें फुल हैं। स्लीपर क्लास में 56 से ऊपर वेटिंग चल रही है।
यहीं हाल दिल्ली रूट की डाउन ट्रेनों यानी कि वापसी की ट्रेनों का है। अवध असम एक्सप्रेस, बिहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस, पूर्णिया एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, गोरखधाम, वैशाली सुपरफास्ट में एसी फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड की सभी सीटें 20 अक्तूबर तक आरक्षित हैं। इन ट्रेनों में स्लीपर क्लास की वेटिंग चल रही है। कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास की सभी सीटें आरक्षित हो चुकी हैं। एसी में वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
दीपावली पर निजी व रोडवेज बसें बनेंगी सारथी
दीपावली पर दिल्ली, मुंबई, लुधियाना से आने वाले लोगों को ट्रेनों में सीटें न मिलने से समस्या होगी। अपनों के साथ दिवाली मनाने के लिए घर पहुंचने के लिए निजी व रोडवेज बसें लोगों की सारथी बनेंगी। देवीपाटन मंडल के चारों जिलों के साथ ही बस्ती, गोरखपुर, देवरिया तक के कामगार मुंबई, दिल्ली, लुधियाना समेत महानगरों के कारखानों में काम करते हैं। त्योहारी सीजन में वह परिवार के साथ घर आते हैं और त्योहार खत्म होने के बाद उनकी वापसी होती है। ऐसे में ट्रेनों में जगह न होने से लोग बसों से घर पहुंचेंगे।