{"_id":"7e9e68e0ba3b029512a60a5f910d1890","slug":"death-of-teacher-leaders-came-under-high-tension-wire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आकर शिक्षक नेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आकर शिक्षक नेता की मौत
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतरौला कोतवाली क्षेत्र के श्रीदत्तगंज बाजार बाईपास पर शनिवार को सुबह घर के सामने लघुशंका के लिए निकले शिक्षक नेता की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। पिता को बचाने में बेटा भी झुलसकर घायल हो गया।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञानसागर पाठक ने बताया कि श्रीदत्तगंज ब्लॉक बाईपास निवासी प्रमोद कुमार मिश्रा (49) जूनियर हाईस्कूल अल्ली भिठोढ़ी में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात थे।
प्रमोद संघ में जिला उपाध्यक्ष तथा श्रीदत्तगंज ब्लॉक के मंत्री भी थे। शनिवार को सुबह प्रमोद घर के सामने लघुशंका के लिए निकले। घर के सामने से गुजर रहा हाईटेंशन तार नीचे लटक रहा था।
विज्ञापन
अंधेरा होने के कारण प्रमोद तार नहीं देख सके और उनकी गर्दन उसमें फंस गई। करंट प्रवाहित होने से प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रमोद को बचाने दौड़ा उनका बेटा सोनू भी झुलसकर घायल हो गया। जिलाध्यक्ष का आरोप है कि प्रमोद की मौत पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही के चलते हुई है।
संघ ने डीएम से मांग की है कि विभागीय लापरवाही की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाए।
एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन बलरामपुर मोतीलाल ने कहा कि प्रमोद मिश्र के घर के सामने गुजर रहे हाईटेंशन तार पर पेड़ की डाल टूटकर गिरने से तार नीचे लटक रहा था।
संयोगवश इसकी चपेट में आकर प्रमोद के साथ हादसा हो गया। घटना में विभागीय लापरवाही का कोई मामला सामने नहीं आया है।