फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Death by negligence in the treatment of elderly

इलाज में लापरवाही से बुजुर्ग की मौत

Sun, 09 Oct 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 09 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Death by negligence in the treatment of elderly
अस्पताल में हंगामा करते तीमारदार - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल के जिम्मेदारों की लापरवाही से रविवार को एक बुजुर्ग की मौत होने हो जाने के बाद परिवारीजनों ने जमकर हंगामा किया। परिवारीजनों ने जिला अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया। नगर मजिस्ट्रेट व नगर कोतवाल के समझाने पर लोगों ने जाम हटाया। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इमरती विसेन के मजरा गोस्वामीपुरवा निवासी शेष राम (60) एक हादसे में घायल हो गए थे। इसके बाद परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


रविवार को इलाज के दौरान उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप था कि जिला अस्पताल के कर्मियों ने इलाज में लापरवाही की, जिससे शेष राम की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित परिवारीजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने थोड़ी देर बाद स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया और अस्पताल के लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। जानकारी होने पर नगर मजिस्ट्रेट जगदीश सिंह व नगर कोतवाल ने पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम हटवाया।


स बाबत जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रतन कुमार का कहना है कि बुजुर्ग गिरकर घायल हो गया था, जिसका लोग इलाज कराने जिला अस्पताल लाए थे। इलाज किया गया, लेकिन उसे बचाया नही जा सका। इस पर उसके घरवालों ने हंगामा किया। लापरवाही का आरोप गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed