{"_id":"5703fa854f1c1b0e35c811b6","slug":"dead-man-to-be-vulnerable-to-the-wire","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार की चपेट में आकर युवक मरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार की चपेट में आकर युवक मरा
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरैया थाना क्षेत्र के अंधरपुरवा गांव के पास नहर मार्ग पर मंगलवार की सुबह हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मियों पर फोन रिसीव न करने व अन्य लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम हरैया सतघरवा के मजरा पांडेयपुरवा निवासी छोटेलाल यादव ने बताया कि मंगलवार की सुबह उनका बेटा मदनलाल यादव (32) टहलने के लिए अंधरपुरवा गांव के निकट नहर मार्ग पर गया था।
रास्ते में टूट कर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मदनलाल की मौत हो गई। छोटेलाल का कहना है कि नहर मार्ग पर कई दिनों से बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ है।
विज्ञापन
सूचना के बाद भी पावर कॉर्पोरेशन के अफसर व कर्मी तार जोड़ने के लिए नहीं आए। उधर, हादसे के बाद ग्रामीण रामनरेश यादव, पूर्व प्रधान शिव प्रसाद गौतम, हरेंद्र श्रीवास्तव, रामबाबू तिवारी, मुकेश आदि ने घटनास्थल पर पहुंचकर पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को सूचना देने के बाद भी तार जोड़ने की फुर्सत नहीं मिली, जिसके चलते घटना घटी है। थानाध्यक्ष अजय कुुमार यादव ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।