फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dead body thrown near kiln after killing wife

पत्नी की हत्या कर ईंट भट्ठे के पास फेंका शव

Sat, 19 Sep 2020 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown near kiln after killing wife
इटियाथोक (गोंडा)। खरीददारी के बहाने शुक्रवार की शाम पत्नी को मायके से संग ले गए पति ने हरैय्या झूमन गांव के समीप रेलवे क्रॉसिंग के पास पत्नी की हत्या कर शव को भट्ठे के पास फेंक दिया। शनिवार की शाम ग्रामीणों ने महिला का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना इटियाथोक क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसिया बहोरीपुर के मजरे नौशहरा निवासी किस्मत अली ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसने अपनी बेटी सूफिया (23) का निकाह श्रावस्ती जनपद के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के मंगल भट्ठा निवासी वारिस अली के साथ किया था। निकाह के कुछ दिनों बाद से ही वारिस दहेज में अंगूठी व की मांग करने लगा।
विज्ञापन

किस्मत अली के मुताबिक वारिस अली शुक्रवार की सुबह तकरीबन 10 बजे पत्नी सूफिया को लेकर उनके घर आया था। इसके बाद वह पत्नी को मायके में छोड़कर कहीं चला गया। दोबारा शाम को वह लौटकर आया और बाजार में सामान की खरीदारी करने के बहाने से पत्नी को लेकर इटियाथोक बाजार चला गया। काफी देर बीतने के बाद जब वह दोनों देर रात तक वापस नहीं लौटे। वारिस के घर पर फोन करने जानकारी ली गई। मगर दोनों के बार में पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उसने अपनी बेटी सूफिया के मोबाइल पर कई बार कॉल किया। मगर कॉल रिसीव नहीं हुई। शनिवार की शाम हरैया झूमन गंाव के समीप रेलवे क्रॉसिंग के पूर्वी छोर पर पुराने ईंट भट्टे के पास ग्रामीणों ने एक महिला का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो शव सूफिया का निकला। किस्मत अली का आरोप है कि सूफिया की वारिस ने हत्या करके शव को ईंट भट्ठे के पास फेंक दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed