{"_id":"66d21137a26535211f0c685a","slug":"dead-body-of-youth-found-on-railway-track-teenager-was-sitting-nearby-gonda-news-c-100-1-gon1002-122795-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, पास में बैठी थी किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, पास में बैठी थी किशोरी
Sat, 31 Aug 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 31 Aug 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
अंकित चौहान की फाइल फोटो
गोंडा। घर से लखनऊ और फिर देहरादून जाने की बात कहकर निकले युवक का शव मनकापुर-अयोध्या रेलखंड पर मिला है। शव के पास ही उसके गांव की एक किशोरी बैठी मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के बेलिया निवासी संचित चौहान ने बताया कि उनका भाई अंकित चौहान (19) बृहस्पतिवार को लखनऊ और फिर वहां से देहरादून जाने की बात कहकर निकला था। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस से सूचना मिली कि अंकित का शव मनकापुर-अयोध्या रेलखंड पर बंदरहा रेलवे क्रॉसिंग के पास पड़ा है। उसके साथ एक किशोरी भी है। संचित ने बताया कि बीते 24 अगस्त को ही अंकित ने अयोध्या के राजकीय इंटर कॉलेज में सिपाही भर्ती की परीक्षा दी थी। संचित का कहना है कि उसके भाई अंकित ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या करके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है।
मनकापुर कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच कराई जा रही है।