{"_id":"669ff70ed5466a5af90b2ce6","slug":"dead-body-of-tractor-driver-found-hanging-gonda-news-c-100-1-slko1026-120748-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फंदे से लटका मिला ट्रैक्टर चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फंदे से लटका मिला ट्रैक्टर चालक का शव
Wed, 24 Jul 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। क्षेत्र में पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फंदे पर लटककर जान दे दी। मनकापुर के धुसवा चैनपुरा गांव निवासी ट्रैक्टर चालक रोहित कुमार उर्फ रुसे (18) ग्राम बक्सरा आज्ञाराम के नवडिहवा चौराहे के पास सुनील मौर्य के घर में किराये पर रहते थे। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को किसी बात को लेकर रोहित का पत्नी से विवाद हो गया। इस पर पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। मंगलवार सुबह रोहित का शव कमरे में फंदे से लटका देख मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर पहुंचीं रोहित की मां शांति देवी ने बताया कि फरवरी में ही बेटे ने क्षेत्र के ग्राम मरौची की रहने वाली युवती से कोर्ट मैरिज की थी। उसके बाद से दोनों साथ रहते थे। कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन