फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dead body of old man found, son said - died due to heat

Gonda News: बुजुर्ग का शव मिला, बेटा बोला- गर्मी से मौत

Wed, 19 Jun 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 19 Jun 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dead body of old man found, son said - died due to heat
गोंडा। परसपुर थाना क्षेत्र में सकरौर तटबंध के पास रविवार देर रात 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि गांव के चौकीदार रामदेव निवासी सकरौर डीहा की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो अयोध्या के रुदौली थाना क्षेत्र के फिरोजपुर पवारन निवासी अजय सिंह ने मृतक की पहचान अपने पिता दल के रूप में की। अजय ने बताया कि उनके पिता रविवार को साइकिल से परसपुर के डेहरात जसकरन पुरवा में रिश्तेदार की तेरहवीं में गए थे। वह घर नहीं लौटे तो तलाश शुरू की। रात में क्षेत्र के बड़ी मुंगही गांव के पास शव मिलने की सूचना मिली। अजय ने बताया कि उन्होंने पिता को चिलचिलाती धूप में साइकिल से जाने से मना किया था मगर वह नहीं माने। आशंका है कि कड़ी धूप व गर्मी के कारण हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed