फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dead body of newly married woman found hanging under suspicious circumstances

Gonda News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

Thu, 12 Dec 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 12 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Dead body of newly married woman found hanging under suspicious circumstances
वजीरगंज(गोंडा)। देवीनगर में बुधवार देर शाम संदिग्ध हालात में एक नवविवाहिता का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बस्ती जिले के पैकोलिया गांव निवासी ओमप्रकाश निषाद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी नीलम निषाद (18) की शादी 17 नवंबर को गोंडा जिले के देवीनगर निवासी गोविंद निषाद के साथ की थी। बुधवार देर शाम संदिग्ध हालात में उसका शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

सीओ विनय कुमार सिंह व रंजन वर्मा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। फील्ड यूनिट ने भी पड़ताल की। नीलम के पति गोविंद निषाद ने बताया कि उनके चाचा की बेटी की 10 दिसंबर को शादी थी। विदाई के बाद पत्नी नीलम ने फांसी लगा ली। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed