{"_id":"673e1cd6b4728925be0ff998","slug":"dead-body-of-newly-married-woman-found-hanging-gonda-news-c-100-1-gon1003-127614-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव
Wed, 20 Nov 2024 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के पूरे तेंदुआ खरिहा गांव में बुधवार को नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालात में ससुराल में फंदे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने बताया कि गांव निवासी बाबूलाल की शादी गत 24 अप्रैल को साधना (24) से हुई थी। बाबूलाल बंगलूरू में काम करता है। बुधवार को साधना का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। छानबीन में कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सीओ ने बताया कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी थानाध्यक्ष खुश मोहम्मद ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहरिया गांव निवासी मनीष उर्फ छम्मू (36) ने बुधवार को फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक के भाई अनीस की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
कौड़िया थाना क्षेत्र के पूरे निधि गांव निवासी बाबूलाल (45) ने गांव के बाग में पेड़ से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के भेजा गया है। बाबूलाल मानसिक मंदित बताया जा रहा है। छानबीन की जा रही है।