फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dead body of farmer found hanging from pillar, fear of murder

खंभे से लटकता मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

Mon, 06 Jul 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body of farmer found hanging from pillar, fear of murder
गोंडा। लौव्वाटेपरा गांव के मजरे भालू पांडेय पुरवा में एक किसान का उसके भाई से भूमि का विवाद चल रहा था। उसकी भूमि पर किसान ने रविवार को नींव भरवाना शुरू किया तो उसके भाई ने विरोध किया। जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसकी सूचना पर पहुंचे डायल 112 के पुलिसकर्मी किसान के बेटे समेत तीन लोगों को कोतवाली ले आए। हालांकि बाद पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया। परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो किसान घर पर नहीं मिला। सोमवार की सुबह उसका शव गांव से कुछू दूरी पर स्थित पावर प्लांट के पास हाईटेंशन लाइन के खंभे से लटकता मिला। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले में कोतवाली देहात में सगे भाईयों समेत चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के लौव्वाटेपरा गांव के मजरे भालू पांडेय पुरवा के रहने वाले वीरेन्द्र पांडेय ने बताया कि उसके पिता हनुमान दत्त पांडेय का चाचा हरीश व सद्गुरू से भूमि का विवाद चल रहा था। रविवार को उसके पिता उसी भूमि पर नींव भरवा रहे थे। इसी को लेकर चाचा से विवाद हो गया। इसकी सूचना पर पहुंचे डायल 112 के पुलिसकर्मी उसे, उसके भाई, मां व दूसरे पक्ष के दोनों चाचा समेत सभी को कोतवाली ले आए। वीरेन्द्र के मुताबिक रविवार की देर रात तकरीबन 11 बजे पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया। जब वह सभी अपने घर पहुंचे तो उसके पिता घर पर नहीं थे।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित पावर प्लांट के समीप हाईटेंशन लाइन के खंभे पर उसके पिता का शव लटकता मिला। वीरेन्द्र ने पिता हनुमानदत्त पांडेय (50) की हत्या की आशंका जताई है। गांव वालों की सूचना पर वह भी मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। वीरेन्द्र पांडेय ने कोतवाली देहात में चाचा हरीश, सदगुरु, आलोक व नकछेद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि वीरेन्द्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पहले से दर्ज मुकदमे में धारा तरमीम कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed