{"_id":"6a245d60a38e3ed4a6067643","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-lying-in-suspicious-circumstances-on-the-roadside-gonda-news-c-100-1-slko1026-159837-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क किनारे संदिग्ध हालात में पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क किनारे संदिग्ध हालात में पड़ा मिला युवक का शव
Sat, 06 Jun 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
झंझरी। नवाबगंज में बल्लीपुर गांव के पास शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में हेमंत कुमार (30) का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। छानबीन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नवाबगंज के दर्शनपुरवा बैजलपुर गांव निवासी मस्तराम ने बताया कि उनका साला हेमंत दस दिन पूर्व उनके घर आया था तभी से यहीं रह रहा था। शुक्रवार को अपनी बहन पुष्पा से यह कहकर निकला था कि वह पत्नी रेनू को लाने अपनी ससुराल मसकनवा जा रहा है। शनिवार सुबह उसकी मौत की खबर मिली।
मस्तराम के मुताबिक हेमंत शराब पीने का आदी था। अक्सर शराब पीकर घर आता था, संभावना है कि उसकी मौत अधिक शराब पीने से हुई है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि परिजनों का कहना है कि युवक की मौत अधिक शराब पीने से हुई है।