{"_id":"57f7e5ec4f1c1b5e1526fb4f","slug":"daughter-s-increased-measures-security-and-respect","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा व सम्मान को लेकर बेटियों ने बढ़ाए कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा व सम्मान को लेकर बेटियों ने बढ़ाए कदम
अमर उजाला/गोंडा
Updated Fri, 07 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में जुटीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को शिक्षा देकर उनकी सुरक्षा व सम्मान को लेकर अमर उजाला व उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से चलाए जा रहे महिला शिक्षा सुरक्षा व सम्मान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिले में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार अमर उजाला के साथ मिलकर महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा व सम्मान को लेकर पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान चला रही है। इसी अभियान के अंतर्गत जिले में महिला शिक्षा सुरक्षा व सम्मान के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
देवीपाटन मंडल के कमिश्नर सुधीर कुमार दीक्षित, एसपी सुधीर कुमार सिंह व सीडीओ जयंत कुमार दीक्षित व जिला विद्यालय निरीक्षक राम खेलावन वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर इस जागरूकता रैली को रवाना किया।
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय, रघुकुल विद्यापीठ, सरजू प्रसाद कन्या पाठशाला, कस्तूरबा गाधी बालिका विद्यालय रेलवे कॉलोनी की करीब एक हजार छात्राओं ने इस जागरूकता रैली के माध्यम से महिला सुरक्षा व सम्मान का संदेश दिया।
शहर के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज से निकाली गई रैली शहर के इनकैन चौराहे तक जाकर फिर से शहीदे आजम सरदासर भगत सिंह इंटर कालेॅज में जाकर समाप्त हुई। इस जागरूकता रैली की अगुवाई जिले के एसपी ने की और रैली में शामिल बेटियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य एसएन चतुर्वेदी,राजकीय विद्यालय पेड़ारन के प्रधानाचार्य सीबी सिंह, आरबी सिंह बघेल, डॉ. जीतेंद्र सिंह, अरुण सिंह, नगर कोतवाल बृजेश सिंह,लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के मुख्य नियंता ओंकार पाठक, जिला प्रशासन की तरफ से रैली के संयोजक नामित किए गए शिक्षक संघ के संरक्षक संजय तिवारी,जिला विज्ञान क्लब की जिला समन्वयक रेखा शर्मा,नारी ज्ञानस्थली की शिक्षिका रंजना बंधु, डॉ नीलम छाबड़ा, आरती, शिवानी चतुर्वेदी, रघुकुल विद्यापीठ की उमा पाठक, डॉ. नीतू चंद्रा, सरजू प्रसाद कन्या पाठशाला की प्रतिभा त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
उधर, महिला शिक्षा सुरक्षा व सम्मान को लेकर आयोजित किए गए इस जागरूकता कार्यक्रम में मंथन कल्चरल सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कार्यक्रम में मौजूद बेटियों व अन्य लोगों को जागरूक किया।