फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dam repair work started to prevent floods

Gonda News: बाढ़ से बचाव के लिए बांध की मरम्मत का काम शुरू

Fri, 04 Apr 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 04 Apr 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Dam repair work started to prevent floods
गोंडा के ​भिखारीपुर-सकरौर रिंग बांध की मरम्मत के लिए बोल्डर उतारते श्रमिक। स्रोत: विभाग 
गोंडा। करनैलगंज और तरबगंज तहसील क्षेत्र की लाखों की आबादी को बाढ़ से बचाने की योजनाओं पर कार्य शुरू हो गया है। बांध की मरम्मत के साथ ही ठोकर और स्पर निर्माण कराया जा रहा है। अधिकारी बरसात से पहले कार्य पूरा कराने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बाढ़ से बचाव की तैयारियों पर अमर उजाला ने बीते मार्च महीने में बाढ़ बचाव के इंतजाम को इंतजार शीर्षक से अभियान शुरू किया। करीब 15 दिन के अभियान का असर अब दिखने लगा है। तटबंध की मरम्मत के कार्य ने तेजी पकड़ ली है।
विज्ञापन

करनैलगंज क्षेत्र में बीते वर्ष बाढ़ के दौरान नदी कटान करते हुए अपनी धारा को बांध के नजदीक ले आई थी। उस समय बाढ़ और बरसात का अंतिम चरण चल रहा था। जलस्तर कम होने से बाढ़ को रोकना आसान हो गया था। ग्रामीण आशंका जता रहे थे कि इस वर्ष नदी का जलस्तर बढ़ने पर धारा बांध के किनारे से बहना शुरू करेगी। जो किसी खतरे से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम चंदापुर किटौली के पास दो साल पहले बांध की मजबूती का कार्य कराया गया था। अब वही स्थिति बहुवन मदार मांझा के पास की है। एल्गिन चरसड़ी बांध वर्ष 2007 से 2014 के बीच चार बार कट चुका है। हालांकि, विभाग ने दोनों तटबंधों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है।
अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार साहू का कहना है कि 30 मार्च से बांध की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। कुल आठ परियोजनाओं पर कार्य कराया जाना है। छह पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम से पहले कार्य पूरा करा दिया जाएगा।



88 ग्राम पंचायतें होती हैं प्रभावित

करनैलगंज तहसील के परसपुर, करनैलगंज ब्लॉक की 64 ग्राम पंचायत के 293 मजरे बाढ़ से प्रभावित होते हैं। बांध का निर्माण होने बावजूद तीन ग्राम पंचायतों के 18 मजरे प्रतिवर्ष जलस्तर बढ़ने पर जलमग्न हो जाते हैं। इसी तरह तरबगंज के दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed