फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cylinder leak fire, three Scorched

सिलेंडर के रिसाव से लगी आग, तीन झुलसे

Thu, 28 Jan 2016 10:10 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
Cylinder leak fire, three Scorched
नगर स्थित सिंचाई विभाग कॉलोनी के एक सरकारी आवास में गुरुवार की सुबह खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में हुए रिसाव से अचानक आग लग गई। आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से मां-बेटे समेत तीन लोग झुलस गए। उनका एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया है। आग लगने से घर का सारा सामान जल गया। हादसे में तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


शहर के कचहरी रोड पर स्थित सिंचाई विभाग की आवासीय कॉलोनी की रहने वाली चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मनोरमा देवी ने बताया कि गुरुवार को उनकी बेटी नेहा की शादी थी। शाम को बारात आनी थी।
विज्ञापन


बारातियों के लिए सुबह हलवाई गैस भट्ठी पर खाना पका रहा था। तभी गैस सिलेंडर में लगी ट्यूब अचानक रेगुलेटर से निकल गई, जिससे आग लग गई।

गैस का एकाएक रिसाव होने से आग पूरे घर में फैल गई। इससे घरेलू व बेटी के दहेज का सामान भी जल कर राख हो गया।

आग बुझाने के प्रयास में इसकी चपेट में आने से मनोरमा देवी (59), उसके बेटे पंकज सिंह (28) व आर्यन सिंह (18) झुलस गए। तीनों लोगों का एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोरमा देवी ने बताया कि आग से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मनोरमा और उसके बेटे देर शाम इलाज के बाद बेटी की शादी में शरीक हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed