फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Domestic cylinder cought in five hotels

होटलों में पकड़े पांच घरेलू सिलेंडर

Wed, 20 Apr 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Domestic cylinder cought in five hotels
गैस सिलेंडर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ल ने बुधवार को तीन सदस्यों की टीम के साथ मसकनवा बाजार व राजकमल इंडेन गैस सर्विस पर छापेमारी की। उन्होंने बाजार के होटल व्यवसायी अभिलाख, श्रीराम व प्रदीप कुमार की दुकान पर छापेमारी कर एक-एक व प्रदीप के यहां से दो घरेलू सिलेंडर व एक चूल्हा बरामद किया।

विज्ञापन


दुकानों पर छापेमारी के बाद पठखौली स्थित गैस एजेंसी के गोदाम पर छापेमारी की। जिसमें उन्होंने गोदाम में रखे भरे व खाली सिलेंडरों की गिनती की। उसके बाद सुरक्षा के मानकों की जांच की, जिसमें उन्होंने पाया कि बालू बाल्टी खाली हैं तथा आग बुझाने वाली स्प्रे टंकी भी एक कोने पर पड़ी मिली।
विज्ञापन


उन्होंने सख्त आदेश देते हुए होम डिलेवरी के लिए ठेलों का प्रयोग करने का आदेश दिया। एजेंसी के बाहर संबंधित अधिकारी के नाम व मोबाइल नंबर, कर्मचारियों का नाम व वितरण होने वाले क्षेत्रों की पूरी डिटेल चस्पा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया की निरीक्षण की आख्या जिलाधिकारी को भेजी जायेगी। इस मौके पर तहसीलदार राजेश कुमार जायसवाल, क्षेत्रीय उपनिरीक्षक महेश प्रसाद, एसओ छापिया परमानन्द तिवारी फोर्स के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed