फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cylinder caught fire while cooking MDM in school

स्कूल में एमडीएम पकाते समय सिलेंडर में लगी आग

Tue, 17 Sep 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Cylinder caught fire while cooking MDM in school
वजीरगंज। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डल्लापुर में मंगलवार को मध्याह्न भोजन बनाते समय अचानक आग लग गयी। प्रधानाध्यापक व पुलिस की सूझबूझ से बड़ी घटना होते होते बची।
विज्ञापन

क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डल्लापुर में प्रतिदिन की तरह कक्षाएं चल रही थीं। बच्चे अध्यापक पढ़ने पढ़ाने में लगे थे। रसोइया भी बच्चों के लिए भोजन बनाने में लगी थी। अचानक सिलेंडर में आग लग गयी। रसोइया शोर मचाते हुए बाहर निकली।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक अजय कुमार विद्यालय के बच्चों व अन्य को विद्यालय परिसर से दो सौ मीटर दूर ले गए और आग लगने की सूचना पुलिस को दी। वहीं विद्यालय में सिलेंडर में आग लगने की सूचना चारों तरफ फैल गयी, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ भी जमा हो गयी पर किसी में इतना साहस नहीं था कि सिलेंडर को रसोईघर से बाहर निकाल दे। सूचना पर डायल 100 व थाने से भी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। तब तक किसी की समझ में कुछ नहीं आ रहा था कि क्या किया जाय। क्योंकि आधा घंटा से ज्यादा आग लगे हो चुका था, सिलेंडर कभी भी फट सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में थाने के उपनिरीक्षक अंकुर वर्मा ने रेग्युलेटर बंद कर न सिर्फ सिलेंडर की आग पर काबू पाया बल्कि सिलेंडर को कमरे से बाहर भी कर दिया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और आग पर काबू करने के लिए उपनिरीक्षक अंकुर वर्मा के साहस की भूरि भूरि प्रशंसा भी की।

प्रधानाध्यापक अजय कुमार ने बताया कि सिलेंडर में आग लगने पर सबसे पहले बच्चों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया फिर पुलिस को सूचना दी। गनीमत रही कोई अनहोनी नहीं हुई। उपनिरीक्षक की जांबाजी की हर तरफ तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed