फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   cyber,thana,gonda

साइबर थाना देवीपाटन को मिलेगा नया भवन

Thu, 22 Sep 2022 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
cyber,thana,gonda
फोटो-8-गोंडा के आरटीओ कार्यालय के बगल इसी भूमि पर बनेगा परिक्षेत्रीय साइबर थाना। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। परिक्षेत्रीय साइबर थाना देवीपाटन को अब जल्द ही नया भवन मिल जाएगा। थाना भवन के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। शासन से हरी झंडी मिलते ही जल्द ही थाना भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा। यातायात पार्क के लिए अधिगृहीत 1.86 एकड़ भूमि में से 3500 वर्ग मीटर भूमि पर परिक्षेत्रीय साइबर थाना देवीपाटन मंडल का नया भवन बनवाया जाएगा। पिछले एक साल से डीआईजी कार्यालय में ही परिक्षेत्रीय साइबर थाना देवीपाटन मंडल संचालित है।
विज्ञापन

जनपद के लोगों को ऑनलाइन फ्राड, एटीएम फ्राड, एकाउंट समेत साइबर फ्राड से लोगों को बचाने के इरादे से शासन ने मंडल स्तर पर एक साल पहले परिक्षेत्रीय साइबर थाना संचालित करने का आदेश जारी किया था। परिक्षेत्रीय साइबर थाने का संचालन डीआईजी कार्यालय में शुरू हुआ था। थाना में जरूरत के हिसाब से पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं हो पा रही थी। यहां तैनात कुछ पुलिसकर्मी पुलिस लाइन के आवास में रहते हैं। कई ऐसे भी हैं, जिन्हें किराए के मकान में रहना पड़ रहा है। संभागीय परिवहन कार्यालय के बगल में परिक्षेत्रीय साइबर थाना भवन का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

परिक्षेत्रीय साइबर थाना देवीपाटन मंडल के नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। साइबर थाना के निर्माण से जहां थाने में तैनात पुलिसकर्मियों प्रशासनिक भवन, आवास व बैरक मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिक्षेत्रीय साइबर थाना देवीपाटन के नए भवन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। यातायात पार्क के लिए आवंटित नजूल की भूमि में से थाना भवन के निर्माण कराया जाना है। अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम को रिपोर्ट भेजी गई है। शासन से भूमि आवंटन की कार्यवाई पूरी होते ही थाना भवन का निर्माण कराया जाएगा। आकाश तोमर, पुलिस अधीक्षक गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed