फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cutting his wife's neck and stabbing himself with a knife

Gonda News: पत्नी की गर्दन रेत खुद को चाकू से गोदा

Mon, 29 May 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 29 May 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Cutting his wife's neck and stabbing himself with a knife
गोंडा। घर में किसी बात को लेकर विवाद होने से गुस्साए पति ने सोमवार शाम चाकू से पत्नी की गर्दन रेत दी। इसके बाद खुद को भी चाकू से गोद डाला। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। जबकि आरोपी पति की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में महिला के पिता ने थाना तरबगंज में जानलेवा हमले व दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तरबगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी राजकुमार और उसकी पत्नी आरती (30) के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार शाम तकरीबन चार बजे दोनों के बीच किसी बात पर विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि गुस्साए राजकुमार ने चाकू निकाल लिया और आरती की गर्दन रेत दी। परिवार के लोगों के साथ ही आस-पड़ोस के लोग चीख सुनकर दौड़े। तब तक राजकुमार ने खुद को भी चाकू से गोद डाला।
विज्ञापन

दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज ले जाया गया। जहां से नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान आरती ने दम तोड़ दिया। जबकि राजकुमार का मरणासन्न हालत में इलाज चल रहा है। थाना क्षेत्र के ही शीशव गांव निवासी आरती के पिता रामराज ने थाने में पति राजकुमार के खिलाफ जानलेवा हमले व दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि आरती के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed