{"_id":"586a8c684f1c1b0252158a13","slug":"customers-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहकों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहकों ने लगाया जाम
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
जाम लगाते बैंक ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक गैसड़ी में सोमवार को कैश न मिलने पर ग्राहकों ने जमकर प्रदर्शन किया। दो घंटे तक बौद्ध परिपथ पर चक्का जामकर विरोध जताया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राहकों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उधर, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक बालापुर और इलाहाबाद बैंक गैसड़ी में भी कैश न मिलने पर ग्राहकों ने आक्रोश जताया।
प्रदर्शनकारी संतोष, रहीम, मोहम्मद रफीक, कल्लू, मोहम्मद व सलीम आदि का आरोप था कि सर्व यूपी ग्रामीण बैंक गैसड़ी में आए दिन कैैश न होने का नोटिस चस्पा कर दिया जाता है। बार-बार कैश आने पर ही भुगतान संभव होने का बोर्ड देखकर ग्राहकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्राहकों ने गैसड़ी बाजार में बौद्ध परिपथ पर चक्का जामकर बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
आरोप यह भी लगाया कि बैंक कर्मी हर रोज अभद्रता करते हैं। बैंक में दलालों का बोलबाला है। 24 हजार रुपये सप्ताह में कैश देने का निर्देश होने के बाद भी ग्राहकों को नहीं मिल रहा है। विड्राल फार्म भी बैंक में उपलब्ध नहीं है। प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गैसड़ी कोतवाल संपूूर्णानंद तिवारी ने ग्राहकों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। बैंक प्रबंधक एसके सिन्हा से वार्ता केे बाद ग्राहकों ने दो घंटे बाद प्रदर्शन बंद करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
प्रबंधक ने बताया कि जितना कैश मिलता है उतना बांट दिया जाता है। कैश के कमी की समस्या के चलते उच्चाधिकारियों को भी बार-बार अवगत कराया जा रहा है। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक बालापुर में कैश न मिलने पर ग्राहकों ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे गैसड़ी कोतवाल ने यहां भी ग्राहकों को समझा-बुुझाकर शांत कराया।
इलाहाबाद बैंक गैसड़ी में नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्राहकों ने आक्रोश जताया। इन दोनों बैंकों के प्रबंधकों ने भी कैश की कमी की समस्या बताई। लीड बैंक प्रबंधक आरवीएस राजपूत ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों के बैंकों में कैश के कमी की समस्या दूर हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी समस्या दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही जिले के सभी बैंकों में आसानी से लोग कैैश निकाल सकेंगे।