फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Current landed in railway gate, stopped trains

समपार फाटक में करंट उतरने से रुकी ट्रेनें

Tue, 13 Dec 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Dec 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
 Current landed in railway gate, stopped trains
मोतीगंज व झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच स्थित समपार फाटक संख्या 251-बी पर मंगलवार शाम करंट उतरने से ट्रेनों का आवागमन थम गया। करीब छह ट्रेनें गोंडा समेत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर खड़ी रही। इस दौरान कड़ाके की ठंड में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन


मंगलवार को मोतीगंज झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच पड़ने वाले समपार फाटक के गेटमैन के मुताबिक मंगलवार शाम को जब वह गेट खोल रहे थे तभी फाटक ऊपर लगे बिजली के तार से टकरा गया। जिससे फाटक में करंट उतर आया और गेट खुला रह गया।
विज्ञापन


उसने इसकी सूचना मोतीगंज के स्टेशन मास्टर को दी, जिस पर स्टेशन मास्टर ने गोंडा रेलवे स्टेशन अधीक्षक को मामले से अवगत कराया। इसकी सूचना मिलने पर गोंडा-गोरखपुर रेलखंड पर आवागमन रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गोंडा स्टेशन पर मथुरा-छपरा, लखनऊ बरौनी मेल, झिलाही में गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बरुआचक में जम्मूतवी एक्सप्रेस व कचहरी रेलवे स्टेशन पर मोरध्वज एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे खड़ी रही। 

वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक एएन मिश्र ने बताया कि समपार फाटक पर करंट उतरने से आवागमन बाधित रहा। मौके पर इंजीनियरों को भेजकर समस्या का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed