{"_id":"6975039e27c09a155f012320","slug":"cultural-events-galore-during-the-spring-festival-gonda-news-c-100-1-slko1028-150959-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वसंत महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वसंत महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Sat, 24 Jan 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व विद्यार्थी। - संवाद
बालपुर। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय वसंत महोत्सव शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय शिक्षक समूह के प्रबंधक विजय कुमार उपाध्याय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता प्रयाग दत्त मिश्र ने की। छात्र-छात्राओं ने लोकगीत, राष्ट्रीय गीत, विरहा, दहेज गीत सहित सामाजिक कुरीतियों पर आधारित प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव की आयोजक सुमन उपाध्याय ने बताया कि सात दिन से चल रहे इस महोत्सव के दौरान क्रिकेट मैच, खो-खो, दौड़, वाद-विवाद प्रतियोगिता, मेहंदी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही ‘जाल’ नामक नाटक का मंचन कर समाज में हो रही ठगी और धोखाधड़ी के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। संचालन अनिल उपाध्याय एवं संतोष शुक्ल ने किया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी महफूज खां, अबू खान, प्रसाद शुक्ल, अमित मिश्र, सरपंच शुक्ल, रामचरण, हरीश पाठक आदि मौजूद रहे। (संवाद)