फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CRS will reach Pikaura again today to investigate the train accident

Gonda News: ट्रेन हादसे की जांच करने आज फिर पिकौरा पहुंचेंगे सीआरएस

Fri, 02 Aug 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 02 Aug 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
CRS will reach Pikaura again today to investigate the train accident

विज्ञापन

गोंडा। मोतीगंज-झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच पिकौरा गांव के पास 18 जुलाई को चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के 19 डिब्बे पलट गए थे। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि 35 यात्री घायल हो गए थे। बीते 15 दिन में कई स्तर पर इस ट्रेन हादसे की जांच हुई लेकिन रेलवे के उच्चाधिकारी किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सके। ऐसे में शुक्रवार को सीआरएस एक बार फिर जांच के लिए गोंडा आ रहे हैं।
गोंडा-मनकापुर रेलखंड पर मोतीगंज व झिलाही स्टेशन के बीच चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के 19 डिब्बे पलट गए थे। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीआरएस जांच का आदेश दिया था। बीते 20 जुलाई को पूर्वोत्तर परिमंडल के रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने अधिकारियों के साथ घटनास्थल की जांच-पड़ताल की थी। इसके बाद लखनऊ स्थित डीआरएम दफ्तर में नौ दिन तक करीब 115 अधिकारियों व कर्मचारियों से हादसे के संंबंध में पूछताछ की थी। रेलवे की छह सदस्यीय विभागीय समिति ने भी विभिन्न पहलुओं पर जांच की थी। जांच-पड़ताल के कई दिन बीतने के बाद भी जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि जांच रिपोर्ट से सीआरएस संतुष्ट नहीं हुए हैं। शुक्रवार को वह दोबारा घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

लखनऊ डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि सीआरएस दो अगस्त को एक बार फिर जांच के लिए घटनास्थल का जायजा लेंगे। वह कृषक एक्सप्रेस से भोर 03:00 बजे गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। फिर वहां से विशेष ट्रेन से मनकापुर पहुंचकर पावर ट्राॅली के माध्यम से झिलाही व मोतीगंज के बीच निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed