फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Crowds have dispersed at city pumps, while the crisis persists in villages

Gonda News: शहर के पंपों पर छंटी भीड़, गांवों में बरकरार है संकट

Sat, 28 Mar 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 28 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Crowds have dispersed at city pumps, while the crisis persists in villages
रोडवेज बस अड्डा के पास बाइक में पेट्रोल डलवाते लोग, करनैलगंज में पंप पर लगी भीड़ और धानेपुर में
गोंडा। डीजल-पेट्रोल को लेकर तीन दिन से चल रही अफरातफरी अब शहर के पेट्रोल पंपों पर थम गई है। शनिवार को शहर के अधिकांश पंपों पर सामान्य दिनों की तरह वाहन चालक आसानी से ईंधन लेते नजर आए। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के कई पंपों पर अब भी किल्लत बनी हुई है और लोग लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय के सामने स्थित सेठ पेट्रोल पंप पर शनिवार दोपहर हालात सामान्य दिखे। यहां लोग बिना किसी परेशानी के ईंधन लेते नजर आए। पंप संचालक संजीव सेठ ने बताया कि पहले जहां प्रतिदिन करीब 6,000 लीटर पेट्रोल और 2,500 लीटर डीजल की बिक्री होती थी, वहीं भीड़ के दौरान यह बढ़कर 12 हजार लीटर से अधिक पेट्रोल और करीब 15 हजार लीटर डीजल प्रतिदिन पहुंच गई थी। तीन दिन बाद फिर से बिक्री सामान्य हो गई है। रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर भी शनिवार को स्थिति सामान्य रही।
विज्ञापन

प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में तीन दिन में कुल 40,80,000 लीटर डीजल-पेट्रोल की बिक्री हुई है। सामान्य दिनों में 1,88,000 लीटर डीजल और 1,52,000 लीटर पेट्रोल की प्रतिदिन औसतन बिक्री होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटियाथोक संवाद के मुताबिक, क्षेत्र के कपूर फिलिंग स्टेशन पर शनिवार को सुबह से लंबी कतारें लगी रहीं। अगेहा के गुलाब वर्मा ने बताया कि डीजल न मिलने से सरसों की मड़ाई पिछड़ रही है। पारासराय के भोला मौर्य और कौशलेंद्र द्विवेदी ने भी बताया कि समय पर डीजल न मिलने से फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्र का एबीटी फिलिंग सेंटर पांच दिन से बंद है। सदाशिव और अयाह के पंपों पर तीन दिन से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति ही ठप है।
बेलसर संवाद के मुताबिक क्षेत्र के एक पंप के प्रबंधक ने बताया कि पेट्रोल पर्याप्त है, लेकिन डीजल का स्टॉक सीमित है। इस वजह से दोपहर तक डीजल खत्म हो जाता है।
दुबहा बाजार संवाद के मुताबिक, डीएनपी एंड संस पंप पर शनिवार सुबह तक ही वितरण हो सका, जिसके बाद स्टॉक समाप्त हो गया। प्रबंधक ने बताया कि शाम तक डीजल व पेट्रोल आने की उम्मीद है। बेलसर-गोंडा मार्ग स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर दाम बढ़ने का असर साफ दिख रहा है। पेट्रोल में पांच और डीजल में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद पंप पर सन्नाटा पसर गया है। इस पंप पर पहले जहां तेल भरवाने की होड़ थी, वहां अब लोग 50-100 रुपये का ही ईंधन ले रहे हैं।
सेल्समैन पर जानलेवा हमले का आरोप
गोंडा। जानकीनगर स्थित पंप के सेल्समैन अभिषेक मिश्र ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि 27 मार्च को कुछ लोग बोतल में पेट्रोल लेने के लिए पंप पर आए थे, जिस पर उन्होंने मना कर दिया था। कुछ देर बाद जब वह खाना खाने जा रहे थे तो रास्ते में लोहे की रॉड से उन पर हमला किया गया। इससे सिर में चोट आई है। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है। (संवाद)


डीजल लेने गए दो भाइयों की पिटाई

गोंडा। भट्ठा परेड गांव निवासी रामसबूरे मिश्र ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपने भाई रामानंद मिश्र के साथ बृहस्पतिवार को राजेंद्र नाथ लाहिड़ी चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल लेने गए थे। वहां किसी बात को लेकर विवाद होने पर पंप कर्मियों ने उनकी व भाई की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)

रोडवेज बस अड्डा के पास बाइक में पेट्रोल डलवाते लोग, करनैलगंज में पंप पर लगी भीड़ और धानेपुर में

रोडवेज बस अड्डा के पास बाइक में पेट्रोल डलवाते लोग, करनैलगंज में पंप पर लगी भीड़ और धानेपुर में

रोडवेज बस अड्डा के पास बाइक में पेट्रोल डलवाते लोग, करनैलगंज में पंप पर लगी भीड़ और धानेपुर में

रोडवेज बस अड्डा के पास बाइक में पेट्रोल डलवाते लोग, करनैलगंज में पंप पर लगी भीड़ और धानेपुर में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed