{"_id":"67a8e7d353a536b98900a68c","slug":"crowd-of-devotees-increased-in-ayodhya-vehicles-stopped-before-saryu-bridge-gonda-news-c-100-1-gon1001-132375-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अयोध्या में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सरयू पुल से पहले रोके गए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अयोध्या में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सरयू पुल से पहले रोके गए वाहन
Sun, 09 Feb 2025 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
गोंडा में अयोध्या मार्ग पर सरयू पुल के पास बने स्टैंड में खड़े वाहन। -संवाद
टिकरी (गोडा)। अयोध्या में रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक बार फिर से बढ़ गई है। इससे रविवार को सरयू पुल के पास ही वाहनों को रोक दिया गया। यहां वाहन खड़े करके श्रद्धालु पैदल ही अयोध्या जा रहे हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। एएसपी राधेश्याम राय पूरे क्षेत्र की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
दूसरा शनिवार व रविवार का अवकाश होने के कारण अयोध्या जाने वाले लोगों की संख्या करीब दोगुनी हो गई है। महाकुंभ के कारण पहले से ही अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। गोंडा से अयोध्या में वाहनों का प्रवेश रोककर लोलपुर हाईवे पर भी बैरिकेडिंग लगा दिए गए हैं। बस्ती की ओर से आ रहे वाहनों को पुल के नीचे से थोड़ी-थोड़ी संख्या में जाने दिया जा रहा है। रविवार को सीओ तरबगंज डाॅ. उमेश्वर प्रभात सिंह व चौकी प्रभारी सरयू घाट संजीव सिंह लोलपुर पुल के नीचे मुस्तैद रहे।
एएसपी ने कटरा शिवदयालगंज से होकर लोलपुर हाईवे पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर पुराने सरयू पुल की तरफ खजुरिया मोड़ पर वाहनों का स्टैंड बनाया गया है। जहां आने वाले वाहनों को राेका जा रहा है। बुजुर्ग व असहाय यात्रियों को ई रिक्शा से जाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।